इजरायल पर हमला करने तालिबान में शामिल होने घर से भागी पाकिस्तानी लड़की गिरफ्तार

Updated on 18-09-2021 08:12 PM

कुवैत सिटी इस्लामी कट्टरवाद की गिरफ्त में मुस्लिम युवा ही नहीं बल्कि नाबालिग भी रहे है। कुवैत पुलिस ने एक ऐसी ही पाकिस्तानी लड़की को गिरफ्तार किया है। यह लड़की अपना पासपोर्ट लेकर घर से भाग गई थी और अफगानिस्तान में सत्तारूढ़ तालिबान में शामिल होने जा रही थी। इस लड़की का मकसद इजरायल पर हमला करना था। खबर के मुताबिक पाकिस्तानी लड़की के पिता ने अपनी बेटी के भागने की सूचना पुलिस को दी थी। लड़की नाबालिग है लेकिन उसकी उम्र का खुलासा नहीं किया गया है। किशोरी को फरवानिया प्रांत के खेतान में गिरफ्तार किया गया, जहां उसका परिवार रहता है। पिता द्वारा सूचित किए जाने के बाद कुवैत की सुरक्षा एजेंसियों ने बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन की शुरुआत की। उसने एक व्हाट्सएप मैसेज भेजकर धमकी दी थी कि वह तालिबान में शामिल हो जाएगी और इजरायल में जाकर खुद को बम से उड़ा लेगी। एक कुवैती अखबार ने एक सुरक्षा सूत्र के हवाले से कहा कि लड़की ने अपनी धमकी को 'सिर्फ बात' के रूप में बताया है।

लड़की ने भागने के लिए अपने पिता को दोषी ठहराया और उन पर परिवार को सख्त नियंत्रण में रखने का आरोप लगाया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक पिता की रिपोर्ट के बाद लड़की का नाम सुरक्षा कारणों से कुवैत छोड़ने के लिए प्रतिबंधित लोगों की सूची में डाल दिया गया है। 15 अगस्त को तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया था जबकि अमेरिकी सैनिकों की वापसी का अभियान 30 अगस्त को खत्म हुआ। बीते दिनों 7 सितंबर को तालिबान ने अपने कैबिनेट की घोषणा की थी। इसमें कोई भी बाहरी शामिल नहीं था। हक्कानी परिवार के चार लोगों को अहम पद दिए गए। सिराजुद्दीन हक्कानी, जो आतंकवाद के लिए एफबीआई की मोस्ट वांटेड सूची में हैं, को कार्यवाहक आंतरिक मंत्री यानी गृह मंत्री बनाया गया। बरादर को दो उप प्रधानमंत्रियों में से एक के तौर पर नामित किया गया। वहीं मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंद को देश का कार्यवाहक प्रधानमंत्री बनाया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.