पाकिस्तानी म्यूजिशियन ने बजाई राष्ट्रगान की धुन

Updated on 17-08-2022 06:54 PM

भारत सोमवार को 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर पाकिस्तान के एक म्यूजिशियन ने रबाब नाम के म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट पर राष्ट्रगान की धुन बजाई है। अब यह धुन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। रबाब वादक सियाल खान भारत में काफी लोकप्रिय हैं। उन्होंने भारतीय फैन्स की मांग पर राष्ट्रगान जन गण मन को रबाब पर सुरीली धुन दी है।

वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- सरहद पार के दर्शकों के लिए ये रहा मेरा तोहफा। इस वीडियो को ट्विटर पर अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं 50 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है। रबाब एक तार वाला म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट है, जो वीणा के जैसे दिखता है। यह पाकिस्तान, अफगानिस्तान और कश्मीर में काफी लोकप्रिय है।

दोनों देशों के लोगों ने तारीफ की
सियाल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत के लोगों को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच अच्छे संबंध, दोस्ती और सद्भावना के लिए मैने भारत का राष्ट्रगान बजाने की कोशिश की है। उधर, भारत और पाकिस्तान के लोगों ने इस धुन की तारीफ की है।

पश्तून, बलोच और सिंधी लोगों में लोकप्रिय है रबाब वादन

पाकिस्तान के एक हरियाली भरे पहाड़ी इलाके में सियाल खान उंगलियों से रबाब पर जन-गण-मन की धुन बजाते नजर आ रहे हैं। रबाब इंस्ट्रूमेंट अफगानिस्तान के राष्ट्रीय संगीत का अहम हिस्सा है। पाकिस्तान में पश्तून, बलोच और सिंधी लोगों की संस्कृति में भी यह खासा लोकप्रिय है।

सियाल खान के यूट्यूब चैनल पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, वह पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के दिर इलाके से आते हैं। वह पॉलिटिकल साइंस के स्टूडेंट हैं। सियाल ने कहा है कि आप मेरे यूट्यूब चैनल पर पाकिस्तान के खूबसूरत नजारे देख सकते हैं और रबाब पर प्यारी धुनें सुन सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.