पाकिस्तानी खिलाड़ी ने मारी पैर में गेंद, गुस्से से लाल हुए अंपायर अलीम डार

Updated on 12-01-2023 07:38 PM
PAK vs NZ: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में खेले जा गए दूसरे वनडे में बुधवार को एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। मैदान पर मौजूद अंपायर अलीम डार पाकिस्तान के मोहम्मद वसीम जूनियर का थ्रो उनके दाहिने टखने में लग गया। इसके बाद डार गुस्से से लाल होते दिखे। हालांकि, जब पाकिस्तानी फील्डर ने मजाकिया तौर पर उन्हें पैरों में मसाज दी तो मामला सामान्य हो गया।
यह घटना 36वें ओवर के दौरान हुई जब ग्लेन फिलिप्स ने हारिस राउफ की गेंद पर डीप स्क्वेयर लेग पर शॉट लगाया। वसीम ने गेंद उठाई और गेंद फेंकी जो अंपायर के पैर में जा लगी। गेंद लगने के बाद डार ने अपने पास मौजूद जर्सी को जमीन पर फेंक दिया। वह दर्द में थे। इस पर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और अन्य को हंसते देखा गया। इसके बाद गेंदबाज नसीम शाह ने मामला संभालते हुए डार के दाहिने पैर की मालिश की।
कराची में दूसरे डे-नाइट अंतरराष्ट्रीय मैच में सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे के शतक लगाने के बाद बुधवार को पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 261 पर ऑल आउट कर दिया। स्पिनर मोहम्मद नवाज ने 4 विकेट लिए। न्यूजीलैंड एक समय 29.5 ओवरों में एक विकेट पर 183 रन बनाकर मजबूत थे, लेकिन फिर धड़ाधड़ विकेट गिरे। न्यूजीलैंड ने कोनवे (101) और केन विलियमसन (85) के बीच दूसरे विकेट के लिए 181 रनों की साझेदारी की थी।

जवाब में हालांकि पाकिस्तान टीम 43 ओवरों में सभी विकेट खोकर 182 रन ही बना सकी। टीम के लिए कप्तान बाबर आजम ने 114 गेंदों में 79 रनों की पारी खेली, जबकि आगा सलमान ने 25, मोहम्मद रिजवान ने 28 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी और ईश सोढ़ी ने दो-दो विकेट झटके, जबकि लॉकी फर्ग्यूसन, मिशेल सेंटनर, माइकल ब्रासवेल और ग्लेन फिलिप्स ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.