ग्लोबल टी-20 लीग में नहीं खेल सकेंगे पाकिस्तान के खिलाड़ी:बोर्ड ने NOC देने से माना किया

Updated on 20-07-2024 02:02 PM

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी को ग्लोबल टी-20 कनाडा लीग में हिस्सा लेने के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) नहीं दी है। ग्लोबल टी-20 कनाडा लीग 25 जुलाई से 11 अगस्त तक खेला जाना है। लीग का शेड्यूल पाकिस्तान के किसी सीरीज या मैच से नहीं टकरा रहा है।

इसके बावजूद खिलाड़ियों को NOC नहीं मिलेगी। इससे पहले, नसीम शाह को भी द हंड्रेड में हिस्सा लेने के लिए NOC नहीं दी गई थी। बोर्ड ने अगस्त 2024 से मार्च 2025 के बीच पाकिस्तान के व्यस्त क्रिकेट कैलेंडर को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है।

PCB ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी
PCB ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा कि बोर्ड को ग्लोबल टी-20 इवेंट के लिए बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन अफरीदी सहित बाकी खिलाड़ियों से NOC रिक्वेस्ट मिली थी। बोर्ड ने अगस्त 2024 से मार्च 2025 के बीच पाकिस्तान के व्यस्त क्रिकेट कैलेंडर को ध्यान में रखते हुए और तीनों खिलाड़ियों के साथ-साथ नेशनल सिलेक्शन कमेटी के साथ परामर्श के बाद, उनकी रिक्वेस्ट को अस्वीकार करने का फैसला लिया है।

ये तीनों सभी फॉर्मेट के क्रिकेटर हैं और अगले आठ महीनों में उनकी सेवाओं की आवश्यकता होने की उम्मीद है, जिसके दौरान पाकिस्तान नौ टेस्ट, 14 वनडे और नौ टी-20 मैच खेलेगा। अगस्त 2024 से मार्च 2025 के बीच पाकिस्तान को नौ ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप मैच और अगले साल की ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शामिल होना है।

इन खिलाड़ियों को दी गई NOC
दूसरी ओर, आसिफ अली, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद आमिर और मोहम्मद नवाज को NOC दे दी गई है। पाकिस्तान बोर्ड ने कहा कि PCB ने आसिफ अली, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद आमिर और मोहम्मद नवाज के लिए NOC मंजूर कर ली है। चारों खिलाड़ी मुख्य रूप से वाइट बॉल क्रिकेटर हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
 30 July 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
 30 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 194 वनडे विकेट…
 30 July 2026
नई दिल्ली: खिलाड़ी भले ही अलग-अलग खेलों के हों लेकिन जब दिग्गज मैदान को अलविदा कहते हैं तो खेल जगत में एक सन्नाटा छा जाता है। कुछ ऐसा ही भावुक…
 30 July 2026
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
Advt.