पाकिस्तानी नहीं सुधरेंगे... हारिस रऊफ ने जमीन पर लगने के बाद लपकी गेंद, फिर बेइमानी पर उतर आए

Updated on 31-05-2025 02:19 PM
लाहौर: पाकिस्तान क्रिकेट टीम आज से ही नहीं बल्कि काफी समय से अपनी घटिया फील्डिंग को लेकर ट्रोल होती आई है। उनके फील्डर्स को अक्सर लड्डू कैच छोड़ते हुए देखा जाता है। वहीं अगर कोई फील्डर कैच पकड़ने में नाकाम रहता है तो अक्सर अंपायर को खुद ही बता देता है कि उसने कैच पूरा नहीं किया। लेकिन पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 28 मई को खेले गए पहले टी20 मुकाबले में हारिस रऊफ ने ऐसा नहीं किया।

गेंद के पहले गिरने के बाद कैच पूरा होने का दावा करने लगे हारिस रऊफ

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले गए पहले टी20 में बांग्लादेश के बल्लेबाज परवेज हुसैन इमोन मिड ऑन की तरफ शॉट खेलते हैं, जहां हारिस रऊफ खड़े होते हैं। वह भागकर आगे की तरफ आते हैं और गेंद पकड़ लेते हैं। जब वह उठते हैं तो इशारा करते हैं कि उन्होंने कैच पकड़ लिया है और यह आउट है। लेकिन, जब अंपायर द्वारा इसे चेक किया जाता है तो साफ दिख रहा होता है कि गेंद पहले मैदान पर लगती है उसके बाद फिर हारिस रऊफ गेंद को पकड़ते हैं। इस पूरी घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आई है।

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

तेज गेंदबाज हसन अली ने 30 रन देकर पांच विकेट चटकाए जिससे पाकिस्तान ने पहले टी20 में बांग्लादेश को 37 रन से हरााया था।। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने इससे पहले करियर की सर्वश्रेष्ठ 56 रन की पारी खेली जिससे मेजबान टीम ने सात विकेट पर 201 रन का स्कोर खड़ा किया। शादाब खान ने 48 जबकि हसन नवाज ने 44 रन का योगदान दिया।
सलमान ने मोहम्मद हारिस (31) के साथ तीसरे विकेट के लिए 48 जबकि हसन नवाज के साथ चौथे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी भी की।
अंतिम ओवरों में शादाब और फहीम अशरफ (नाबाद 11) ने सातवें विकेट के लिए सिर्फ 22 गेंद में 50 रन जोड़कर टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। बांग्लादेश की ओर से शरीफुल इस्लाम ने 32 रन देकर दो विकेट चटकाए।
इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम हसन अली और शादाब खान (26 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने कप्तान लिटन दास की 48 रन की पारी के बावजूद 19.2 ओवर में 164 रन पर सिमट गई। जाकिर अली (36) और सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन (31) भी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे।पाकिस्तान की सीमित ओवरों की टीम के नए कोच माइक हेसन के मार्गदर्शन में यह पहली श्रृंखला है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 28 July 2026
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
Advt.