चेनाब में पानी की कमी से यूं ही नहीं भारत के खिलाफ बौखलाया पाकिस्तान, एक-एक रोटी को तरस सकता है कंगाल देश, बड़ा खतरा

Updated on 19-12-2025 12:24 PM
इस्लामाबाद: सिंधु जल समझौते को स्थगित करने के भारत के फैसले ने पाकिस्तान की हालत खराब कर दी है। अब एक बार फिर पाकिस्तान ने भारत पर समझौते का उल्लंघन का आरोप लगाया है। पाकिस्तान ने कहा है कि भारत पानी का बहाव रोक रहा है। पाकिस्तान ने इस मामले को लेकर भारत को पत्र लिखा है। एक साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर हुसैन अंद्राबी ने इसकी जानकारी दी और बताया कि इसमें चिनाब नदी के प्रवाह में हुए अचानक बदलाव के बारे में स्पष्टीकरण मांगा गया है। दरअसल पाकिस्तान की तिलमिलाहट यूं ही नहीं है। पाकिस्तान के पंजाब में अलग-अलग हिस्सों में गेहूं की फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है।

चिनाब में पानी पर पाकिस्तान में हाहाकार

पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट डॉन की रिपोर्ट में पंजाब सिंचाई विभाग के सीनियर अधिकारी के हवाले से बताया है कि स्थिति सच में परेशान करने वाली है। नाम न बताने की शर्त पर अधिकारी ने कहा, जब भारत बिना बताए बांधों से नीचे (पाकिस्तान) की ओर पानी छोड़ता है तो बहाव अचानक बढ़ जाता है। कभी-कभी वे कई दिनों तक पानी रोक लेते हैं, जिससे बहाव बहुत कम हो जाता है।
पाकिस्तानी अधिकारी ने आगे कहा कि यह स्थिति हमारे लिए बहुंत गंभीर और अजीब है क्योंकि पानी के बहाव में कमी के चलते कई गांवों में किसान गेहूं की फसलों को पानी नहीं दे पाए, जो उन्हें नहरों से मिलता था। एक किसान ने डॉन को बताया कि नहरों में पानी नहीं होने पर उन्हें ट्यूबवेल मालिकों से पानी खरीदना पड़ता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.