Pakistan के रक्षा मंत्री को उम्मीद, ‘कांग्रेस फिर बहाल करेगी आर्टिकल 370’, भड़की भाजपा

Updated on 19-09-2024 01:27 PM

 इस्लामाबाद । जम्मू-कश्मीर में शांतिपूर्ण विधायक चुनाव हो रहे हैं और जनता लोकतंत्र के यज्ञ में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। यह बात पाकिस्तान को हजम नहीं हो रही है।


ताजा खबर यह है कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 फिर से बहाल होना चाहिए और इस मुद्दे पर कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस को पाकिस्तान का समर्थन हासिल है।


एक पाकिस्तानी टीवी चैनल से चर्चा में ख्वाजा आसिफ ने उम्मीद जताई कि एक दिन जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 और 35ए की एक बार फिर बहाली होगी। इस तरह नरेंद्र मोदी ने कश्मीर के लोगों को जो जख्म दिए हैं, उन पर कुछ महरम लगेगा।


और क्या बोले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ


  • पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 की बहाली के मुद्दे पर शहबाज शरीफ सरकार और कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन एक ही पेज पर थे।

  • जियो न्यूज के साथ एक साक्षात्कार में ख्वाजा आसिफ ने कहा कि इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन विधानसभा चुनाव जीतेगा और केंद्र शासित प्रदेश में सत्ता में आएगा।

  • आसिफ ने कहा, 'उन्होंने (गठबंधन) इसे एक चुनावी मुद्दा बना दिया है। पाकिस्तान और नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35ए को बहाल करने के लिए एक ही पक्ष में हैं।'







अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.