पाकिस्तान के चर्चित मौलाना तारिक जमील के बेटे की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

Updated on 30-10-2023 01:45 PM
लाहौर: पाकिस्तान के चर्चित मौलाना और तब्लीगी जमात के नेता तारिक जमील के बेटे आसिम जमील की गोली लगने से मौत हो गई है। पंजाब के तलम्बा में तारिक जमील के घर पर ही आसिम को गोली लगी, जिसके बाद उनको अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे तारिक जमील ने ट्वीट करते हुए बेटे की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने लिखा कि तलम्बा में मेरे बेटे आसिम जमील की मौत हो गई है। इस हादसे ने पूरे माहौल को गमगीन कर दिया है। सभी से गुजारिश है कि हमें अपनी दुआओं में याद रखें।

पुलिस की शुरुआती जांच में 30 साल के आसिम जमील की मौत की वजह आत्महत्या बताई गई है। मियां छन्नू के डीएसपी मोहम्मद सलीम ने पाकिस्तान के अखबार डॉन से बताया कि शनिवार रात आसिम को गोली लगने की जानकारी मिली। परिवार और पुलिस के लोग आसिम को घायल हालत में तलम्बा हेल्थ सेंटर ले गए। जहां डॉक्टरों ने आसिम को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद शव को परिवार को सौंप दिया। स्थानीय मीडियो रिपोर्ट के मुताबिक आसिम लंबे समय से मानसिक बीमारी से जूझ रहे थे। उनका कुछ समय पहले तलाक भी हो गया था, जिसके बाद वो काफी परेशान थे।

गार्ड से गन छीनकर खुद को मारी गोली

मुल्तान क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी सोहेल चौधरी ने कहा कि आसिम ने अपने घर के जिम में खुद को गोली मारी है। चौधरी के मुताबिक, आसिम अपने घर पर ही बने जिम में एक्सरसाइज के लिए गए थे। इसी दौरान उन्होंने गार्ड से पिस्तौल छीनकर खुद के सीने में गोली मार ली। पुलिस ने घटना का सीसीटीवी फुटेज भी हासिल कर लिया है। वीडियो में आसिम को खुद को गोली मारते देखा जा सकता है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। जिसके बाद मौत से जुड़ी बाकी चीजें साफ हो सकेंगी। चौधरी के मुताबिक, परिवार ने भी आसिम के आत्महत्या करने की बात कही है।

आसिम की मौत पर इस मौत पर पाकिस्तान के कार्यकारी प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकड़, पंजाब नेशनल असेंबली के स्पीकर राजा परवेज अशरफ, पीएमएल-एन की सीनियर नेता मरियम नवाज समेत तमाम नेताओं ने दुख जाहिर किया है। पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने ट्वीट में लिखा कि मौलाना तारिक जमील के बेटे आसिम जमील बहुत कम उम्र में हमें छोड़ गए। इस हादसे में हम सब तारिक जमील के गम में शरीक हैं। अल्लाह आसिम को जन्नत में जगह दे और परिवार को इस मुश्किल घड़ी में सब्र रखने की हिम्मत दे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.