'आधे पाव के परमाणु बम' वाले पाकिस्‍तान के पूर्व मंत्री शेख राशिद भी गिरफ्तार, भारत को दी थी परमाणु युद्ध की धमकी

Updated on 18-09-2023 01:47 PM
रावलपिंडी: पाकिस्तानी प्राधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के प्रमुख सहयोगी और आवामी मुस्लिम लीग के नेता शेख राशिद को भ्रष्टाचार में शामिल होने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार कर लिया। 72 साल के राशिद और उनके दो सहयोगियों को रावलपिंडी के बहरिया शहर में उनके आवास से गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि उन्‍हें एक अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है। उनके भतीजे शेख राशिद शफीक ने एक वीडियो संदेश में यह जानकारी दी। जब से इमरान खान को गिरफ्तार किया गया है तब से ही उनके करीबियों को गिरफ्तार करने का सिलसिला जारी है। शेख राशिद वही नेता हैं जो मंत्री पद पर रहते हुए अक्‍सर भारत को परमाणु हमले की धमकी देते रहते थे।

इमरान की पार्टी ने की निंदा
शेख शफीक ने कहा, 'मैं शीर्ष न्यायपालिका से एक वरिष्ठ नेता की गिरफ्तारी पर संज्ञान लेने का अनुरोध करता हूं क्योंकि वह किसी मामले में वांछित नहीं थे।' उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने उनके बड़े भाई और एक घरेलू सहायक को भी गिरफ्तार किया है। राशिद के खिलाफ आरोपों की जानकारियां अब तक साझा नहीं की गयी है। इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने राशिद की गिरफ्तारी की निंदा की है। पाकिस्‍तान के अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्‍यून की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व गृह मंत्री और अवामी मुस्लिम लीग (एएमएल) के अध्यक्ष शेख राशिद अहमद को रविवार को रावलपिंडी स्थित एक निजी हाउसिंग सोसाइटी से गिरफ्तार किया गया है।
सुप्रीम कोर्ट से मांगा जवाब
सूत्रों के मुताबिक, इस्लामाबाद पुलिस ने राशिद को उनके भतीजे समेत दो लोगों के साथ गिरफ्तार किया है। राशिद का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील सरदार अब्दुल रज्जाक खान ने आधिकारिक तौर पर गिरफ्तारी की पुष्टि की है। इसमें कहा गया है कि इस्लामाबाद पुलिस के अधिकारी सादे कपड़ों में कई व्यक्तियों के साथ पहुंचे और राशिद को पकड़ लिया। भतीजे शफीक ने कहा कि शेख रशीद ने हमेशा ईमानदारी और निस्वार्थ भाव से राजनीति की है। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट को बताना होगा कि शेख रशीद को क्यों गिरफ्तार किया गया। उन्होंने आगे कहा कि अगर राशिद को किसी भी तरह से नुकसान होता है तो संघीय और पंजाब सरकार जिम्मेदार होंगी।

भारत को देते थे धमकी
अगस्‍त 2019 में जब भारत ने जम्‍मू कश्‍मीर से अनुच्‍छेद 370 हटाया था तो शेख रशीद पाकिस्तान के रेल मंत्री थे। इस समय उन्‍होंने एक ऐसा बयान दिया था जिसके बाद उनकी ही सेना का मजाक बन गया था। राशिद ने कहा था कि पाकिस्तान के पास आधा पाव से लेकर एक पाव तक के एटम बम हैं। इसके बाद 2020 में शेख राशिद ने भारत को परमाणु युद्ध की धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर भारत पाकिस्तान पर हमला करता है, तो यह 'परमाणु युद्ध' में बदल जाएगा। अहमद ने कहा कि पाकिस्तानी सेना पारंपरिक हथियारों के मामले में भारत से काफी कमजोर है और इसलिए उसे परमाणु बम का इस्तेमाल करना होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
 12 August 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2028 में एक और कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं, लेकिन उन्होंने यह भी माना कि अमेरिकी कानून के तहत उनके…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बलूचिस्तान के लोगों ने कल यानि 11 अगस्त को धूम धाम से अपना स्वतंत्रता दिवस मनाया है। बलूचों ने पाकिस्तान से आजादी का ऐलान कर दिया है और देश…
 12 August 2026
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत इस महीने के आखिर में अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले हैं। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है…
 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
Advt.