पाक के पूर्व पीएम नवाज शरीफ के फिर से स्वदेश वापसी तय

Updated on 26-04-2022 10:17 PM

नए पीएम शहबाज शरीफ ने जारी किया पासपोर्ट
इस्लामाबाद । पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की मुश्किलें कम होने वाली है उनके ब्रिटेन से स्वदेश वापसी के लिए पासपोर्ट जारी किया गया है, जहां वह अपना इलाज करा रहे थे। यह जानकारी मीडिया में आई एक खबर से मिली। 72 वर्षीय नवाज तीन बार पाकिस्तान के पीएम रह चुके हैं। उनके खिलाफ पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के कई मामले शुरू किए गए थे। नवाज नवंबर 2019 में लाहौर उच्च न्यायालय द्वारा उन्हें इलाज के वास्ते चार सप्ताह के लिए विदेश जाने की अनुमति दिए जाने के बाद लंदन रवाना हुए थे। समाचारों में बताया गया कि नवाज को उनके छोटे भाई एवं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली नयी सरकार द्वारा पासपोर्ट जारी किया गया है। पिछले साल, उनके पासपोर्ट की अवधि समाप्त हो गई थी और इमरान के नेतृत्व वाली तत्कालीन सरकार द्वारा इसे कभी भी नवीनीकृत नहीं किया गया था, जिससे उनके लिए लंदन छोड़ना असंभव हो गया था। खबरों के मुताबिक कि नवाज शरीफ को जारी किए गए पासपोर्ट का नेचर ‘साधारण’ है और इसे ‘तत्काल’ श्रेणी में बनाया गया है।
पासपोर्ट इस्लामाबाद में 23 अप्रैल 2022 को जारी किया गया। गृह मंत्रालय के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री को 10 साल की वैधता वाला पासपोर्ट जारी किया गया है। आंतरिक मामलों के मंत्री राणा सनाउल्लाह ने मंगलवार को कहा था कि राजनयिक पासपोर्ट नवाज शरीफ का अधिकार है और उन्हें जल्द ही जारी किया जाएगा। राणा ने कहा था, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक व्यक्ति जो तीन बार प्रधानमंत्री रहा है, उसे राष्ट्रीय नागरिकता से वंचित किया जा रहा है।’ नवाज पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने पिछले हफ्ते लंदन में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी से मुलाकात की थी और पाकिस्तान की ‘समग्र राजनीतिक स्थिति’ पर चर्चा की थी। दोनों नेताओं ने राजनीति और राष्ट्रीय हित से संबंधित कई मुद्दों पर एक साथ काम करने का संकल्प जताया था। नवाज ने 2019 में ब्रिटेन जाने से पहले लाहौर उच्च न्यायालय को पाकिस्तान लौटने का वचन दिया था। उन्हें अल-अजीजिया मिल्स भ्रष्टाचार मामले में भी जमानत दी गई थी, जिसमें वह लाहौर की उच्च सुरक्षा वाली कोट लखपत जेल में सात साल की कैद की सजा काट रहे थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.