पाकिस्‍तान को भारी पड़ी चीन के साथ दोस्‍ती, सीपीईसी से कैसे कर्ज के दलदल में फंसा जिन्‍ना का देश, समझें

Updated on 07-08-2023 02:00 PM
कराची: पाकिस्‍तान और चीन इस समय अपने एक दशक पुराने आर्थिक सहयोग का जश्‍न मना रहे हैं। आज से 10 साल पहले चीन पाकिस्‍तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (सीपीईसी) को लॉन्‍च किया गया था। सीपीईसी को पाकिस्‍तान के लिए एक गेम चेंजर कहा गया था। विशेषज्ञों का कहना है कि जहां मेगा-प्रोजेक्ट ने पाकिस्तान के लिए बड़ा बुनियादी ढांचा विकसित करने में मदद की तो इस प्रोजेक्‍ट की वजह से देश का खराब मैनेजमेंट और ज्‍यादा खराब हो गया। विशेषज्ञों की मानें तो चीन से प्रोजेक्‍ट के लिए मिलने वाले कर्ज के कारण आज सीपीईसी ही पाकिस्तान की बदहाली की वजह बन गया है।

क्‍या कहते हैं सरकार के आंकड़ें
सीपीईसी, चीनी राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग के ड्रीम प्रोजेक्‍ट बेल्‍ड एंड रोड इनीशिएटिव (बीआरआई) का हिस्‍सा है। सीपीईसी को साल 2013 में 45 बिलियन डॉलर से ज्‍यादा के निवेश के साथ लॉन्‍च किया गया था। आज यह प्रोजेक्ट 62 अरब डॉलर का हो गया है। दोनों देशों की सरकारों के अनुसार पाकिस्तान में कम से कम 25 अरब डॉलर का निवेश हो चुका है। इस्लामाबाद स्थित पाकिस्तान-चीन इंस्‍टीट्यूट के कार्यकारी निदेशक मुस्तफा हैदर सईद ने बताया कि यह प्रोजेक्‍ट इस समय पाकिस्तान के लिए एक महत्वपूर्ण समय पर है। पाकिस्तानी सरकार के आंकड़ों पर अगर यकीन करें तो सीपीईसी ने अब तक दो लाख से ज्‍यादा नौकरियां पैदा की हैं।

शहबाज बोले, दोस्‍ती का नतीजा
सरकार की मानें तो इसकी वजह से देश में 1,400 किलोमीटर से ज्‍यादा हाइवे और सड़कों का निर्माण हुआ है और साथ ही साथ नेशनल ग्रिड को 8,000 मेगावाट बिजली भी मिली है। पाकिस्‍तानी अधिकारियों के अनुसार ग्वादर बंदरगाह, जो सीपीईसी का सेंटर है, वहां से पिछले 18 महीनों में 600,000 टन माल लोड-अनलोड हुआ है। इस हफ्ते सीपीईसी के एक दशक का जश्न मनाते हुए एक कार्यक्रम में, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इसे गेम-चेंजर कहा। शरीफ ने कहा, "यह दूरदर्शिता, प्रतिबद्धता और दोस्‍ती का नतीजा है।' आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देन के लिए पाकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्राप्त करने वाले चीनी उपप्रधान मंत्री हे लिफेंग ने भी इस प्रोजेक्‍ट की जमकर तारीफ की।

क्‍या है विशेषज्ञों की राय
देश के विशेषज्ञ इससे अलग राय रखते हैं। पाकिस्तान, सीपीईसी का केंद्र बिंदु है मगर यह बात भी सच है कि देश पर भारी विदेशी कर्ज है। इसमें से करीब एक तिहाई चीनी कर्ज है। रिसर्च से पता लगता है कि चीनी निवेश, जो काफी हद तक गोपनीय है, सस्ता नहीं है।अमेरिका स्थित रिसर्च लैब एडडाटा की साल 2021 की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2000 और 2017 के बीच पाकिस्तान को ज्‍यादातर चीन से कर्ज मिला था न कि कोई ग्रांट और वह भी पूरी तरह से वाणिज्यिक दरों पर उसे दिया गया था।

ज्‍यादा कीमत पर मिला कर्ज
पाकिस्तान के अर्थशास्त्री अम्मार हबीब खान, जो वाशिंगटन स्थित अटलांटिक काउंसिल के एक सीनियर फेलो हैं कहते हैं कि वित्तीय बोझ का आंशिक कारण यही है कि पाकिस्तान सीपीईसी के जरिए अपनी अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करने के लिए संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि सीपीईसी का एक बड़ा काफी ऊंची लागत पर आया था और उस उधारी का एक बड़ा हिस्सा डॉलर के रूप में था। बाजार की तुलना में यह बहुत ज्‍यादा था। इसकी वजह से पाकिस्तान ने चीन को कर्ज के तौर पर डॉलर में भुगतान करना जारी रखा। इस वजह से आज देश में चालू खाता संकट और कुछ गंभीर कर्ज के मसले बने हुए हैं। एडडाटा रिपोर्ट के अनुसार, चीनी ऋण शर्तें पश्चिमी देशों की तुलना में ज्‍यादा कठोर हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि पाकिस्तान के लिए पश्चिमी फंडिंग की कमी के कारण और कोई विकल्प भी नहीं बचा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.