अफगानिस्तान को गेहूं देने के भारत के प्रस्ताव पर पाक ने चली चाल

Updated on 22-01-2022 07:46 PM

इस्लामाबाद। अफगानिस्तान को गेहूं पहुंचाने वाले भारत के प्रस्ताव पर पाकिस्तान ने फिर से चाल चली है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने अपनी अच्छी तस्वीर पेश करने के लिए पाक ने कहा है कि उसने भारत को अपने इंतजाम के बारे में बता दिया है। पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने कहा कि उन्हें भारत के जवाब का इंतजार है। इसबीच भारत ने कहा है कि मदद में कोई शर्त छिपी नहीं होनी चाहिए।

 विदेश कार्यालय के प्रवक्ता असीम इफ्तिखार अहमद ने में कहा कि भारत को मानवीय दृष्टिकोण के आधार पर और अपवाद के तौर पर पाकिस्तान के रास्ते अफगानिस्तान में गेहूं भेजने की अनुमति दी गई थी। उन्होंने कहा कि हमने भारत को पाकिस्तान द्वारा किये गये प्रबंध का जरूरी ब्योरा बता दिया है और हम पहली खेप भेजने की तारीख और अन्य संबंधित सूचना को लेकर भारत के जवाब की प्रतीक्षा कर रहे हैं। भारत ने पाक के रास्ते अफगानिस्तान को 50 हजार टन गेहूं और जीवन रक्षक दवाएं भेजने को लेकर गत वर्ष अक्टूबर में पाकिस्तान को प्रस्ताव भेजा था, जिसका जवाब 24 नवम्बर को भेजा चुका है।

 भारत ने पिछले माह कहा था कि वह पाकिस्तान के रास्ते अफगानिस्तान को गेहूं और दवाओं की खेप भेजने के लिए तौर-तरीकों को लेकर पाकिस्तानी अधिकारियों के सम्पर्क में है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदन बागची ने नई दिल्ली में मीडिया ब्रीफिंग में संवाददाताओं से कहा कि हम अफगानिस्तान के लोगों को मानवीय सहायता के तौर पर 50 हजार टन गेहूं और अन्य मेडिकल सामग्रियां भेजने के लिए पाकिस्तानी अधिकारियों से सम्पर्क में हैं। यह बहुत ही जटिल अभियान है और मैं आप लोगों से भी धैर्य बनाये रखने का अनुरोध करुंगा।

इस्लामाबाद में विदेश कार्यालय के प्रवक्ता अहमद ने कहा कि पाकिस्तान, भारत सहित अपने सभी पड़ोसी देशों के साथ दोस्ताना संबंध चाहता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, पड़ोसी देश भारत से सार्थक, संरचनात्मक और परिणामोन्मुखी संवाद को लेकर प्रतिबद्ध हैं, लेकिन इसके लिए माकूल माहौल बनाने का सारा दारोमदार अब भारत पर है।

 भारत ने कहा है कि वह पाकिस्तान के साथ सामान्य पड़ोसी का रिश्ता चाहता है, जो आतंकवाद, दुश्मनी और हिंसा से मुक्त हो। भारत का कहना है कि बातचीत और आतंकवाद साथ-साथ नहीं चल सकते। पहले पाकिस्तान अपने ट्रकों के जरिए गेहूं को अफगानिस्तान तक भेजने का प्रस्ताव दे रहा था। भारत के विरोध के बाद पाकिस्तान ने अफगान ट्रकों से गेहूं भेजने का ऑफर दिया। लेकिन, भारत चाहता है कि उसके ट्रकों से गेहूं को अफगानिस्तान भेजा जाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.