पाक की नई चाल, कश्मीर में कैमिकल हथियार इस्तेमाल का लगाया आरोप

Updated on 13-09-2021 08:28 PM
इस्लामाबाद। आतंकवाद की शरणस्थली बने पाकिस्तान ने काली सूची में जाने के भय से एक बार फिर भारत के खिलाफ झूठे मनगढ़ंत आरोप लगाए। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने एक डोजियर जारी कर कहा कि भारत कश्मीर में मानवाधिकार अधिकारों का उल्लंघन कर रहा है। कुरैशी ने कश्मीर में कैमिकल हथियारों के इस्तेमाल का भी आरोप लगा डाला। भारत ने पाकिस्तान से बार-बार कहा है कि जम्मू और कश्मीर हमेशा के लिए देश का अभिन्न अंग बना रहेगा। कुरैशी ने कश्मीर के आतंकियों की तुलना स्वतंत्रता सेनानियों से कर दी और कश्मीर को खुली जेल तक करार दिया। अलगाववादी नेता सैयद अली गिलानी के अंतिम संस्कार को लेकर झूठ फैलाते हुए कुरैशी ने दावा किया कि उनके परिवार के सदस्यों को अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई थी। उन्होंने यह भी बयान दिया कि उनके शव को जबरन छीनकर दफनाया गया। जबकि गिलानी के अंतिम संस्कार को लेकर वीडियो भी जारी किया गया है। कुरैशी ने कहा कि डोजियर में तीन चैप्टर, 113 रेफरेंसेज, 26 अंतरराष्ट्रीय मीडिया समीक्षा रिपोर्ट और 41 भारतीय मीडिया और थिंकटैंक की रिपोर्ट हैं।
मानवाधिकारों के उल्लंघन का चैंपियन पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मोईद यूसुफ के साथ इस प्रॉपगैंडा डोजियर को सार्वजनिक किया है। कुरैशी ने दावा किया कि पाकिस्तान के तैयार किए गए इस डोजियर में कश्मीर में भारत की कथित आक्रामकता और बर्बरता को रेखांकित किया गया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्री कुरैशी ने तो भारत पर आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि भारत आईएसआईएस के पांच कैंप में ट्रेनिंग दे रहा है, जो चिंता की बात है। हालांकि, अपने इस मनगढ़ंत आरोपों को लेकर कुरैशी कोई ठोस सबूत पेश नहीं कर सके। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री और सेना के पिट्ठू इमरान खान भी भारत पर आतंकी घटनाओं में शामिल होने के आरोप लगा चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.