पाकिस्तान की टीम 231 रन पर हुई ढेर, श्रीलंका को मिली 147 रन की बड़ी बढ़त

Updated on 26-07-2022 05:28 PM

श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला गाले में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम अपनी पहली पारी में 231 रन पर ढेर हो गई और इस तरह टीम बुरी तरह से इस मुकाबले में पिछड़ गई है। श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 378 रन बनाए थे। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 231 रन बना पाई और पहली पारी के आधार पर 147 रनों से पिछड़ गई। पाकिस्तान के लिए यहां से वापसी करना बेहद कठिन होगा। सीरीज का पहला मैच जीतने वाली पाकिस्तान की टीम के लिए दूसरे मैच में जीत दर्ज करना तो दूर मैच बचाना कठिन पड़ सकता है। श्रीलंका की टीम को अभी बल्लेबाजी करनी है और मुकाबले के तीसरे दिन के पहले सत्र का खेल जारी है। अगर श्रीलंका की टीम 4 या 5 सेशन बल्लेबाजी करते हैं तो आसानी से 350 रन बना सकती है और इस तरह टीम को करीब 500 रन चेज करने पड़ सकते हैं।

पाकिस्तान की टीम के लिए सबसे बड़ी पारी आघा सलमान ने खेली, जिन्होंने 62 रन बनाए। 32 रन इमाम उल हक ने बनाए, जबकि इनके अलावा कोई बल्लेबाज 30 रन तक नहीं पहुंच सका। उधर, श्रीलंका की तरफ से पांच विकेट रमेश मेंडिस ने लिए। मेंडिस का टेस्ट करियर में तीसरा फाइव विकेट हॉल है। उनके अलावा तीन विकेट प्रभात जयसूर्या ने अपने नाम किए, जो डेब्यू के बाद से हर पारी में कम से कम 3-3 विकेट लेते चले आ रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.