पाकिस्तान के दिग्गज अंपायर रहे असद रऊफ बेच रहे जूते, मुंबई की मॉडल लगा चुकी है दुष्कर्म का आरोप

Updated on 25-06-2022 11:15 PM

कराची प्रसिद्ध की चरम शिखर पर पहुंचने के बाद उसे संभालने में असफल होने पर पतन का रास्ता भी होता है। पाकिस्तान के दिग्गज अंपायर रहे असद रऊफ की भी हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। आईसीसी एलीट लिस्ट में शामिल रह चुके रऊफ, लाहौर के मशहूर लंडा बाजार में जूते बेच रहे हैँ। 2000 से 2013 के बीच 170 इंटरनेशनल मुकाबलों में अहम फैसले लेने वाले इस अंपायर का अब क्रिकेट से मोह भंग हो चुका है।


2016
से आजीवन प्रतिबंध झेल रहे असद रऊफ ने एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि 'यह काम मैं अपने लिए नहीं बल्कि मेरे स्टाफ की सैलरी के लिए करता हूं। मैंने ताउम्र अंपायरिंग की। कई देश घूमे। जिंदगी में ऐसा कुछ भी नहीं बचा, जो मैंने नहीं किया। आईपीएल 2013 में सट्टेबाजों से संपर्क और बुकीज से तोहफे लेने के आरोपों में बीसीसीआई ने स्पॉट फिक्सिंग स्कैंडल का आरोपी भी बनाया था।


मुंबई की एक मॉडल ने साल 2012 में असद रऊफ पर रेप के आरोप लगाए थे। मॉडल का कहना था कि वह और असद रऊफ दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। शादी का वादा करके रऊफ ने उनसे शारीरिक संबंध और बनाए, लेकिन बाद में मुकर गए। हालांकि, रऊफ ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। इसी केस पर फिर सवाल पूछे जाने पर वह कहते हैं, 'लड़की वाला मैटर जब आया था तो मैं उसके अगले साल भी आईपीएल में अंपायरिंग करने गया था।'


रऊफ का कहना है कि, 'मैं जो भी काम करता हूं उसके टॉप तक पहुंचना मेरी आदत है। मैंने क्रिकेट खेला, मैं चरम पर पहुंच गया। और फिर जब मैंने अंपायर के रूप में शुरुआत की, तो वहां भी टॉप तक पहुंचा। अब नई पारी बतौर दुकानदार है। मुझे पूरी उम्मीद है कि यहां भी मैं शीर्ष तक जाऊंगा। मुझे कोई लालच नहीं है। मैंने बहुत सारा पैसा देखा है। मेरा दो बच्चे हैं। एक दिव्यांग हैं तो दूसरा हाल ही में अमेरिका से ग्रेजुएशेन की पढ़ाई पूरी करके लौटा है।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.