हॉरर फिल्म 'रोजीः द सैफ्रन चैप्टर' में अरबाज खान संग नजर आएंगी पलक तिवारी

Updated on 20-09-2021 07:56 PM

मुंबई हॉट गर्ल के नाम से मशहूर बालीवुड बाला मल्लिका शेरावत जल्द ही अरबाज खान संग स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। दोनों ही एक हॉरर फिल्म का हिस्सा होंगे। 'दबंग' एक्टर ने यह घोषणा भी की थी कि वह हॉरर फिल्म 'रोजीः सैफ्रन चैप्टर' का हिस्सा हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो यह बात सामने आई थी कि मल्लिका शेरावत भी इसमें किरदार निभाती नजर आएंगी। हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिनेत्री से इसके बारे में पूछा गया। इस पर मल्लिका ने कहा कि इस बात में कोई सच्चाई नहीं है और यह सिर्फ अफवाह है।

मल्लिका कहती हैं, "नहीं, यह सच नहीं है। यह केवल एक अफवाह है। मेरे पास फिल्म तो है, लेकिन वह रजत कपूर के साथ है, अरबाज खान के साथ नहीं।" फिल्म का टीजर रिलीज करते हुए अरबाज ने ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, "खुश हूं रोजीः सैफ्रन चैप्टर की कास्ट को ज्वॉइन करके। इस फिल्म में मल्लिका शेरावत और पलक तिवारी भी नजर आने वाले हैं।" दोनों को अरबाज खान ने टैग किया था।

इसके आगे लिखा था कि जल्द ही इस फिल्म का फाइनल शूट शिड्यूल शुरू होगा। टीजर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म को टैलेंटेड डायरेक्टर विशाल मिश्रा ने निर्देशित किया है। म्यूजिक भी शानदार है। बता दें कि यह फिल्म टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी की डेब्यू फिल्म है। रिपोर्ट्स की मानें तो 'रोजीः सैफ्रन चैप्टर' एक हॉरर फिल्म है जो सच्ची घटना पर आधारित है। यह एक बीपीओ में काम करने वाली लड़की की कहानी है जो अचानक गायब हो जाती है।

मल्लिका शेरावत हाल ही में वेब सीरीज 'नकाब' में नजर आई हैं। यह वेब सीरीज एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हुई है। इसमें ईशा गुप्ता और गौतम रोड़ भी मुख्य भूमिका निभाते नजर रहे हैं। इससे पहले साल 2019 में मल्लिका शेरावत वेब सीरीज 'बू सबकी फटेगी' में नजर आई थीं। इस वेब सीरीज में तुषार कपूर मुख्य भूमिका में थे। दोनों की जोड़ी को ऑडियन्स द्वारा काफी पसंद किया गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.