पलक ने शूटिंग में जीता 20वां ओलिंपिक कोटा:ISSF फाइनल ओलिंपिक क्वालिफिकेशन चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता ब्रॉन्ज मेडल

Updated on 15-04-2024 01:12 PM

पलक ने रविवार को ब्राजील के रियो डी जनेरियो में ISSF फाइनल ओलिंपिक क्वालिफिकेशन चैंपियनशिप में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के साथ ही भारत के लिए 20वां पेरिस 2024 ओलिंपिक कोटा हासिल किया। 18 साल की पलक ने 217.6 का स्कोर किया। वहीं आर्मेनिया की एल्मिरा करापेटियन ने 240.7 के स्कोर के साथ गोल्ड जबकि थाईलैंड की कामोनलाक साएंचा ने 240.5 के साथ सिल्वर मेडल जीता। वहीं भारतीय शूटर सान्याम 176.7 के स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।

गोल्ड जीतने वाली शूटर ने पहले ही हासिल कर लिया था ओलिंपिक कोटा
फाइनल में पलक की शुरुआत अच्छी नहीं रही। वहीं थाईलैंड की कामोनलाक साएंचा और हंगरी की मेजर वेरोनिका ने ओलिंपिक कोटा के लिए हो रही प्रतियोगिता में शुरुआत में ही अच्छी बढ़त बना ली।
हालांकि, दबाव के बाद भी पलक ने वापसी करते हुए एलिमिनेशन स्टेज के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया। वेरोनिका को पांचवें राउंड में हार का सामना करना पड़ा और उन्हें चौथे स्थान से संतुष्ट होना पड़ा।

वहीं पहले स्थान पर रही एल्मिरा करापेटियन पहले ही ओलिंपिक कोटा हासिल कर चुकी थी, ऐसे में सिल्वर जीतने वाली साएंचा और ब्रॉन्ज जीतने वाली पलक को ओलिंपिक कोटा मिल गया।

पलक एशियन गेम्स में जीत चुकी हैं मेडल
पलक गुलिया ने पिछले साल हुए एशियन गेम्स में 10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड मेडल जीता था। जबकि भारत की ईशा सिंह ने सिल्वर मेडल जीता था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.