जीवाश्म वैज्ञानियों ने सबसे प्राचीन सरीसृप की खोज की

Updated on 03-07-2022 09:57 PM

वाशिंगटन। अमेरिका के जीवाश्म वैज्ञानियों ने पेड़ पर चढ़ने वाले सबसे प्राचीन सरीसृप की खोज की है। न्यू मैक्सिको के चामा गांव से ठीक बाहर इस जीवाश्म को खोजा गया है। रेकॉर्ड के हिसाब से ये पेड़ पर चढ़ने वाला अब तक का सबसे पुराना सरीसृप जीव है। ये 35 करोड़ साल पुराना है।इस खोज को करने वालों में अमेरिका के न्यू मैक्सिको के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम और कार्नेगी नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम के जीवाश्म वैज्ञानिक शामिल हैं।


शोधकर्ताओं का कहना है कि अब तक का सबसे पुराना पेड़ पर चढ़ने वाला सरीसृप जीव 29 करोड़ साल पुराना था, जिसे जर्मनी में एक पत्थर से खोजा गया था। शोधकर्ताओं ने कहा कि ये जीवाश्म 35 करोड़ साल पुराना है, जिसे पृथ्वी के पेंसिल्वेनियाई काल की चट्टान से खोजा गया था। शोधकर्ताओं ने इस सरीसृप का नाम ईस्केन्सर रखा है। शोधकर्ताओं का कहना है कि इस खोज से हमें जानकारी मिलती है कि सरीसृप पेड़ पर कब से चढ़ने लगे थे। न्यू मैक्सिको नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम के डॉक्टर स्पेंसर जी लूकस ने कहा, 'एक बार फिर न्यू मैक्सिकों से एक ऐसा जीवाश्म मिली है जिसे पेलियेंटोलॉजी की किताबों में शामिल किया जाएगा।


शोधकर्ताओं ने कहा कि इस कंकाल में कुछ ऐसी खासियत हैं जिन्हें देखने से समझा जा सकता है कि ये जीव पेड़ों पर चढ़ सकता था। शोधकर्ताओं ने कहा कि इस जीव के दांत से पता चलता है कि ये कीड़े मकौड़ों को खाते थे। इस जीव की खोज अन्य समान सरीसृप का पता लगाना है जिन्हें अभी तक खोजा नहीं जा सका है। इससे यह भी पता चलता है कि पेंसिल्वेनियाई समय में जीवों में बहुत विविधता थी। ईस्केन्सर के कंकाल में विशेष तौर पर हाथ, पैर ये संकेत देते हैं कि ये पेड़ों पर चढ़ सकते थे। नई खोज में एक छोटा, फुर्तीला जीव मिला है जो पेड़ों पर चढ़ सकता था। ये पेंसिल्वेनियाई समय का जीव है।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.