हमास की हिंसा नहीं, महात्‍मा गांधी के हथियार से फिलीस्‍तीन को मिलेगी आजादी, सऊदी प्रिंस अल फैसल ने दी नसीहत

Updated on 20-10-2023 02:26 PM
रियाद: सऊदी अरब के पूर्व इंटेलीजेंस चीफ तुर्की अल फैसल ने इजरायल और फिलीस्तीन में आम लोगों पर हिंसा का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की हिंसा या सैन्य कार्रवाई कभी भी किसी समस्या का हल नहीं हो सकता है। ऐसे में वो हमास के इजरायल में हमले और इजरायल की गाजा में कार्रवाई दोनों की निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले का हल भारत की आजादी के सिपाही महात्मा गांधी के दिखाए अहिंसा के रास्ते से ही मुमकिन है। फिलीस्तीन के लोगों को उन तौर-तरीकों से सीखना चाहिए, जो महात्मा गांधी ने भारत की आजादी के लिए अंग्रेजों से लड़ाई के लिए अपनाए थे।

हमास और इजरायल दोनों का तरीका ठीक नहीं: अल-फैसल

तर्की अल फैसल ने इजरायल-फिलीस्तीन विवाद पर कहा, सभी लोगों को किसी भी सैन्य कब्जे के विरोध का हक है। फिलिस्तीनियों को भी इजरायल के सैन्य कब्जे का विरोध करने का पूरा अधिकार है। मैं फिलीस्तीन में किसी भी सैन्य कार्रवाई के विकल्प का विरोध करता हूं। अमेरिका और ब्रिटेन में सऊदी के राजदूत रह चुके अल-फैसल ने कहा कि आम नागरिकों के खिलाफ हिंसा के लिए इजरायल और हमास की निंदा की जानी चाहिए। हमास के हमले की निंदा करते हुए उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि इस तरह का काम इस्लाम के आदर्शों के खिलाफ है। साथ ही उन्होंने गाजा में आम नागरिकों पर इजरायल की बमबारी की भी आलोचना की। अल-फैसल ने कहा कि इस लड़ाई में ना किसी का फायदा होगा और ना ही इसमें कोई हीरो है, इस जंग में सिर्फ पीड़ित हैं। इस हिंसा और खून-खराबे को तुरंत बंद किया जाना चाहिए।

इजरायल और हमास बीते दो हफ्ते से आमने-सामने हैं। 7 अक्टूबर को हमास ने बड़े हमले को अंजाम दिया था। जिसमें 1500 लोगों की जान चली गई। इस हमले के बाद इजरायल ने गाजा पट्टी पर लगातार हवाई हमले किए हैं। गाजा पट्टी में इजरायल के हमलों में भी 2 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.