इजराइली हवाई हमले में फिलिस्तीनी पत्रकार की जलकर मौत:आग की लपटों से घिरे चीखते रहे

Updated on 09-04-2025 02:15 PM

दक्षिणी गाजा के खान यूनिस में सोमवार को इजराइल के हवाई हमले में एक फिलिस्तीनी पत्रकार अहमद मंसूर की जलने से मौत हो गई। इस हमले में कुल दो पत्रकार मारे गए, जबकि 8 घायल हुए।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में फिलिस्तीन टुडे के रिपोर्टर मंसूर आग की लपटों के बीच चीखते और छटपटाते नजर आए। लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वो नाकाम रहे।

पत्रकार हसन एल्स्लेयेह था इजराइल का टारगेट

इजराइली सेना ने सोमवार को हमले की पुष्टि करते हुए दावा किया कि उसने पत्रकार हसन एल्स्लेयेह को निशाना बनाया था। हसन एल्स्लेयेह पर आरोप है कि वह 7 अक्टूबर 2023 को इजराइल पर हुए हमलों में शामिल था। हमले में एल्स्लेयेह घायल हो गया।

इजराइल का सपोर्ट करने वाली वॉच डॉग संस्था ऑनेस्ट रिपोर्टिंग ने 2023 में हमास नेता याह्या सिनवार के साथ एल्स्लेयेह की एक तस्वीर प्रकाशित की थी। इसके बाद CNN, रॉयटर्स और एसोसिएटेड प्रेस ने उससे अपने सभी कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर लिए थे।

जंग में 170 से ज्यादा मीडियाकर्मी की मौत

2023 में इजराइल हमला जंग शुरू होने के बाद से अब तक 170 से ज्यादा मीडिया कर्मी मारे जा चुके हैं। वहीं, गाजा के लोकल अधिकारियों के मुताबिक अब तक कम से कम 211 फिलिस्तीनी पत्रकार मारे गए हैं। ह्यूमन राइट्स ग्रुप्स ने इस हमले की निंदा की है। पत्रकारों की सुरक्षा समिति ने इजराइल पर बार-बार मीडियाकर्मियों को निशाना बनाने और अंतरराष्ट्रीय कानून की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

इजराइल से गाजा में प्रेस सेंटर्स पर हमला रोकने की मांग

मिडिल ईस्ट और उत्तरी अफ्रीका में पत्रकारों की सुरक्षा समिति (CPJ) की डायरेक्टर सारा कुदाह ने कहा-

QuoteImage

यह पहली बार नहीं है जब इजराइल ने गाजा में पत्रकारों के टेंट को निशाना बनाया है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय की तरफ से एक्शन नहीं लेने की वजह से अपराधियों को जिम्मेदार ठहराने की कोशिशें कमजोर हुई हैं।

QuoteImage

CPJ ने अधिकारियों से अपील की है कि वे घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएं। उन्होंने गाजा में पहले से ही तबाह हो चुके प्रेस सेंटर्स पर हमलों को रोकने की मांग की।

गाजा में 50 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनियों की मौत

25 मार्च के आंकड़ों के मुताबिक इजराइल-हमास जंग में अब तक 50 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनी लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 1 लाख 13 हजार से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं।

इजराइल-हमास के बीच 19 जनवरी में सीजफायर शुरू हुआ था। इजराइली सेना ने 18 मार्च को गाजा पर फिर से हमला शुरू कर दिया, जिसमें करीब 700 से ज्यादा लोग मारे गए और 3,400 से अधिक लोग घायल हो गए। जिससे अस्थायी सीजफायर और कैदियों की अदला-बदली का समझौता टूट गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.