पंड्या हुए चोटिल, न्यूजीलैंड के खिलाफ शायद ही खेलें

Updated on 25-10-2021 10:13 PM

 दुबई टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पाकिस्तान के खिलाफ हुए मुकाबले के दौरान चोटिल हो गये हैं और ऐसे में उनका  न्यूजीलैंड के खिलाफ 31 अक्टूबर को होने टी20 मुकाबले में खेलना संदिग्ध है। पाक के खिलाफ मैच के बाद पंड्या को स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया। पंड्या चोट के चलते ही पाकिस्तान के खिलाफ क्षेत्ररक्षण करने भी नहीं उतरे थे और उनकी जगह युवा बल्लेबाज ईशान किशन को उतारा गया था।

बीसीसीआई के अनुसार पंड्या को बल्लेबाजी के दौरान दाहिने कंधे में चोट लगी थी। गौरतलब है कि पंड्या की फिटनेस को लेकर पहले ही टीम इंडिया चिंता में थी, क्योंकि वो पिछले काफी समय से गेंदबाजी नहीं कर पा रहे थे। उन्हें पाक के खिलाफ मैच में भी बतौर बल्लेबाज टीम में शामिल किया गया था। पंड्या ने मैच से पहले भी कहा कि पीठ दर्द के कारण वह वह अभी गेंदबाजी नहीं करेंगे पर नॉकआउट मैच के करीब आने के बाद गेंदबाजी करना चाहते हैं। गेंदबाजी को लेकर उनकी और टीम प्रबंधन के बीच लंबी बातचीत हुई है। वहीं कप्तान विराट कोहली ने पहले ही कहा था कि टूर्नामेंट में कहीं पर पंड्या का इस्तेमाल बतौर गेंदबाज किया जाएगा। कोहली ने कहा था कि पंड्या उस स्तर पर है, जहां वह टूर्नामेंट में किसी जगह पर कुछ ओवर फेंक सकते हैं।  


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.