आईसीसी टी20 विश्व कप की तैयारियों में लगे हैं पांड्या

Updated on 01-02-2022 07:40 PM

नई दिल्ली ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने कहा है कि वह अब फिट हैं और इस साल के अंत में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 की तैयारियों में लगे हुए हैं। पांड्या ने कहा कि मैंने हमेशा से ही टीम को ध्यान में रखते हुए ही  अपनी तैयारियों को आगे बढ़ाया है। इस ऑलराउंडर ने अपने खेल से हमेशा ही प्रशंसकों का ध्यान खींचा है हालांकि पीठ में सर्जरी के बाद से ही वह खेल से दूर हैं।

 इस कारण पिछले आईपीएल और टी20 विश्व कप में वह गेंदबाजी तक नहीं कर पाये हैं। इस क्रिकेटर ने कहा है कि मुझे किन क्षेत्रों पर काम करना है यह मुझे पता है। मुझे उन चीजों को सुधारने पर ध्यान केंद्रित करने की जरुरत है। मैंने हमेशा ही शांत रहकर कड़ी मेहनत की है और आगे भी करता रहूंगा। आईपीएल के इस सत्र में वह अहमदाबाद टीम की कप्तानी करेंगे और इस दौरान भी उनके प्रदर्शन पर पर सभी की निगाहें रहेंगी।

 पांड्या इससे पहले मुम्बई इंडियंस टीम के कप्तान थे पर पहले बार के खराब प्रदर्शन को देखते हुए टीम ने इस बार उन्हें टीम में शामिल नहीं किया था। पांड्या को इसी माह वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीमिति ओवरों की घरेलू एकदिवसीय और टी20 सीरीज के लिए भी टीम में शामिल नहीं किया गया है। ऐसे में यह क्रिकेटर जानता है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए उसे आईपीएल में अपने को साबित करना होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.