वायरस ओमीक्रोन की दहशत, न्यूयॉर्क में 'इमरजेंसी' का ऐलान

Updated on 28-11-2021 10:00 PM

वॉशिंगटन कोरोना के अत्यंत घातक नए वेरिएंट ओमीक्रोन को लेकर पूरी दुनिया में दहशत बरकरार है। न्यूयॉर्क की गवर्नर ने यहां 'आपातकाल की स्थिति' घोषित कर दी है, क्योंकि अप्रैल 2020 के बाद से कोरोना संक्रमण दर अपने शीर्ष स्तर पर पहुंच गई। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बोत्सवाना में पहली बार सामने आया कोविड का 'चिंताजनक' वैरिएंट ' रहा है।'

चिकित्सा  विज्ञानियों का कहना है कि यह वैरिएंट बेहद 'चिंताजनक' है और 'महामारी 2.0' को बढ़ावा दे सकता है। विशेषज्ञों की चेतावनी के बाद ही उन्होंने 'आपातकाल की स्थिति' की घोषणा की है। विशेषज्ञों ने देशों से यात्रा प्रतिबंध लागू करने का आग्रह किया है। अमेरिका ने म्यूटेंट स्ट्रेन ओमीक्रोन को आने से रोकने के लिए आठ दक्षिणी अफ्रीकी देशों की उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है जो सोमवार से लागू होगा। शुक्रवार रात दक्षिण अफ्रीका से एक फ्लाइट नीदरलैंड्स में उतरी, जिसमें दर्जनों लोग ओमीक्रोन से संक्रमित थे। सभी यात्रियों को क्वारंटीन कर दिया गया है और उनका टेस्ट किया जा रहा है।

एम्पायर स्टेट की गवर्नर कैथी होचुल का कहना है कि अगर अस्पताल की क्षमता खतरनाक रूप से कम होती है तो 3 दिसंबर से सभी गैर-जरूरी प्रक्रियाओं को स्थगित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर किसी अस्पताल के पास 10 फीसदी से कम 'स्टाफ बेड क्षमता' बचती है तो उसे गैर-जरूरी या वैकल्पिक सुविधाओं को रद्द करने की अनुमति दी जाएगी। कोविड संचरण की दर अप्रैल 2020 के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर है जिसे देखते हुए उन्होंने 'आपदा आपातकाल' की घोषणा की है।

 होचुल ने कहा कि नए ओमीक्रोन संस्करण का अभी तक न्यूयॉर्क राज्य में पता नहीं चला है, यह रहा है। सीडीसी ने कहा कि उन्हें अमेरिका में अभी तक किसी भी ओमीक्रोन मामले का पता नहीं चला है। उन्हें विश्वास है कि वह संक्रमितों का पता जल्द ही लगा लेंगे। अमेरिका के अलावा श्रीलंका, पाकिस्तान जैसे एशियाई देश भी अफ्रीकी देशों पर ट्रैवल बैन लगा चुके हैं। पाकिस्तान में कोविड-19 से निपटने और इसके मद्देनजर नीतियां बनाने वाला एनसीओसी प्रमुख संगठन है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.