ब्रिटेन में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन से दहशत, ब्रिटिश एयरवेज ने रद्द की 2000 उड़ानें

Updated on 08-12-2021 09:15 PM

लंदन कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन दुनिया में फैलता जा रहा है। इस वजह से ज्यादातर देशों ने अपने यहां यात्रा प्रतिबंध लगा दिए हैं। इस बीच ब्रिटेन में कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है। इसके बाद ब्रिटिश गवर्नमेंट ने कोरोना के नियमों में सख्ती शुरू कर दी है। ब्रिटिश एयरवेज ने 2000 उड़ानों को मार्च 2022 तक के लिए स्थगित कर दिया है।

 कोरोना महामारी के कारण हवाई यात्रा की मांग में कमी को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में कमी की गई है। ब्रिटिश एयरवेज ने अपने विंटर शेड्यूल से 2,144 उड़ानों में कटौती की है। इनमें आधे से अधिक की योजना जनवरी के लिए बनाई गई थी। एयरलाइन ने दिसंबर में 210 उड़ानें, जनवरी में 1,146, फरवरी में 210 और मार्च में 243 उड़ानों कटौती की है। इस फैसले से लंदन से बेलफास्ट जैसे घरेलू मार्ग और लंदन से केपटाउन जैसी अंतरमहाद्वीपीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं। प्रभावित यात्री फुल रिटर्न और ऑप्शनल उड़ानों के हकदार होंगे।

हालांकि, ब्रिटिश एयरवेज के एक प्रवक्ता ने कहा बेशक कोरोना का नया वेरिएंट फैल रहा है, लेकिन विंटर शेड्यूल में कटौती का इससे कोई लेना-देना नहीं है। एयरवेज ने उड़ानों की कम मांग के कारण अपने शेड्यूल को मैनेज किया है। उन्होंने सन ऑनलाइन ट्रैवल को बताया-अन्य एयरलाइनों की तरह निरंतर कोरोना वायरस महामारी के कारण हम कम से कम और गतिशील शेड्यूल का संचालन कर रहे हैं।

वहीं, फिलिप्स 66 लिमिटेड के साथ एक बहु-वर्षीय समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद ब्रिटिश एयरवेज यूके में व्यावसायिक पैमाने पर उत्पादित सतत विमानन ईंधन का उपयोग करने वाली पहली एयरलाइन बन जाएगी। ब्रिटिश एयरवेज ने एक बयान में बताया कि, हजारों टन सतत विमानन ईंधन (एसएएफ) का उत्पादन यूके में पहली बार इम्मिंघम के पास फिलिप्स 66 हंबर रिफाइनरी में किया जाएगा और ब्रिटिश एयरवेज को 2022 की शुरुआत से अपनी कई उड़ानों को आपूर्ति की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.