पैंथर ने “सुनती जाओ” में कोमल रोमांस को टटोला है

Updated on 29-05-2026 07:32 PM

इंदौर : अपने संगीत के जरिए लगातार दमदार रैप और सच्ची भावनाएं पेश करने के बाद, पैंथर "सुनती जाओ" के साथ एक नरम और अधिक अंतरंग दिशा में मुड़ रहे हैं। यह एक दिल को छू लेने वाला रोमांटिक ट्रैक है, जो किसी की मौजूदगी में सुकून और शांति पाने के बारे में है। पैंथर द्वारा लिखे और गाए गए इस गाने में स्वप्निल धुनों और सच्ची भावनाओं का मिश्रण है, जो एक ऐसा अनुभव बनाता है जो व्यक्तिगत, गर्मजोशी से भरा और खामोशी से यादगार बन जाता है। भावनात्मक जुड़ाव की नींव पर बना, "सुनती जाओ" उन छोटे-छोटे पलों को टटोलता है जो धीरे-धीरे प्यार में बदल जाते हैं- खामोशियां, सुकून और ज़िंदगी चाहे जहां भी ले जाए, हमेशा एक ही इंसान के पास लौट आने की आदत। बारिश, हवा और ठहराव की काव्यात्मक कल्पनाओं को खूबसूरती से लिरिक्स में पिरोते हुए, यह गाना एक सहज अंतरंगता लेकर आता है जो तुरंत श्रोताओं को अपनी ओर खींच लेता है। एक बार फिर पैंथर के संवेदनशील और 'शायराना' अंदाज़ को पेश करता यह ट्रैक, सादगी और गहरी भावनाओं के बीच बहुत ही खूबसूरती से संतुलन बनाता है। इससे इसके बोल और धुनें गाना खत्म होने के काफी देर बाद तक जहन में बसे रहते हैं। पहली बार सुनने से ही इसका हुक स्वाभाविक रूप से दिल में उतर जाता है, जिससे "सुनती जाओ" एक गाने से ज्यादा एक ऐसी भावना जैसा लगता है जिसे श्रोताओं ने महसूस तो किया है, लेकिन कभी शब्दों में बयां नहीं कर पाए। गाने के बारे में बात करते हुए पैंथर ने कहा, "यह गाना भावनात्मक रूप से बहुत ही सच्ची जगह से निकल कर आया है। मैं किसी इंसान में सुकून पाने के उस एहसास को कैद करना चाहता था, उस तरह का प्यार जो शांत, सुरक्षित और सहज महसूस होता हो। लोग हमेशा मेरे इंटेंस पक्ष से जुड़े रहे हैं, लेकिन 'सुनती जाओ' के साथ, मैं चाहता था कि श्रोता एक कलाकार के रूप में मेरे नरम और अधिक संवेदनशील पक्ष का अनुभव करें। मुझे उम्मीद है कि यह गाना उनके निजी पलों और यादों का हिस्सा बनेगा।" "सुनती जाओ" अब सभी प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। 'सुनती जाओ' यहाँ सुनें: https://VA.lnk.to/SuntiJao - linkfire



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.