जुनैद की ऑटो के पास सिग्नल पर आकर रुकी पापा आमिर खान की कार, ड्राइवर से ऐसे छिपाई उनके बेटे होने की बात
Updated on
06-02-2025 01:17 PM
आमिर खान के बेटे जुनैद खान इस वक्त अपनी थिएटर डेब्यू फिल्म 'लवयापा' को लेकर खूब चर्चा में हैं। जुनैद अपने पिता की तरह ही सिंपल लाइफ जीना पसंद करते हैं। इतना ही नहीं, वो लग्जरी कार की जगह ऑटो से कहीं आना-जाना ज्यादा पसंद करते हैं। जुनैद ने अब एक ऐसा ही किस्सा सुनाया है जिसमें बताया कि कैसे उन्होंने ऑटो ड्राइवर से आमिर खान के बेटे होने की बात छिपाने की कोशिश की थी।
जुनैद हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के साथ उनके यूट्यूब चैनल पर नजर आए। जुनैद ने इस मुलाकात में अपना एक मजेदार किस्सा सुनाया । उन्होंने बताया कि कैसे वह एक ऑटो चालक से अपनी पहचान छिपाने में सफल रहे।
'ऑटो ड्राइवर चौंक गया और उसने मुझसे पूछा'
उन्होंने बताया कि एक ट्रैफिक सिग्नल पर उनके पिता आमिर खान से उनका आमना-सामना हो गया, जो तब मर्सिडीज़ में थे। उन्होंने बताया, 'ऑटो ड्राइवर चौंक गया और उसने मुझसे पूछा कि क्या मैं उन्हें जानता हूं, मैंने कहा- हां, मेरी दादी और उनकी मां एक ही जगह से हैं।'
उनके पिता की कार उनके ऑटो के पास ही आकर रुकी
जुनैद खान ने अपने ऑटो राइड के बारे में मजेदार किस्सा शेयर करते हुए बताया कि वह रिहर्सल के लिए अंधेरी से बांद्रा जा रहे थे, तभी संयोग से उनके पिता आमिर खान यशराज स्टूडियो से लौट रहे थे। ट्रैफिक सिग्नल पर उनके पिता की कार उनके ऑटो के पास ही आकर रुकी।
जुनैद ने जवाब दिया- हां, हम एक ही इलाके में रहते हैं
उन्होंने बताया कि जब जुनैद अपने फोन में मशगूल थं तो पिता ने अपनी कार की कांच नीचे कर उनका हाल लिया और बेटे ने भी पिता को ग्रीट किया। इसके बाद सिग्नल ग्रीन होने पर दोनों गाड़ियां आगे बढ़ गईं। इस मुलाकात के बाद वो ऑटो वाला हक्का-बक्का था उसने पूछा कि क्या आप उन्हें पहचानते हैं? जुनैद ने जवाब दिया- हां, हम एक ही इलाके में रहते हैं, उनकी मां और मेरी दादी दोनों बनारस से हैं।
लग्जरी कारें होने के बावजूद वो ऑटो से ट्रैवल क्यों करना पसंद करते हैं
जब जुनैद खान से पूछा गया कि घर में इतनी लग्जरी कारें होने के बावजूद वो ऑटो से ट्रैवल क्यों करना पसंद करते हैं तो उन्होंने बताया कि यह एक बढ़िया ऑप्शन है। उन्होंने बताया कि मुंबई जैसे शहर में ऑटो लेना सबसे अच्छा ऑप्शन है क्योंकि अक्सर गाड़ियां ट्रैफिक में फंस जाती हैं और पार्किंग ढूंढना एक परेशानी हो सकती है।
सिर्फ़ एक बार एक ऑटो ड्राइवर ने उन्हें पहचाना
उन्होंने कहा कि बहुत से लोग उन्हें पहचान नहीं पाते, सिर्फ़ एक बार एक ऑटो ड्राइवर ने उन्हें पहचाना। वहीं, ख़ुशी कपूर ने बताया कि उनके माता-पिता ने उन्हें कभी ऑटो में सवारी करने की इजाज़त ही नहीं दी।
फिल्म 7 फरवरी, 2025 को बड़े पर्दे पर हो रही रिलीज
जुनैद खान और ख़ुशी कपूर की 'लवयापा' रोमांटिक ड्रामा फिल्म है जो तमिल हिट 'लव टुडे' की रीमेक है। अद्वैत चंदन निर्देशित ये फिल्म 7 फरवरी, 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज के लिए तैयार है।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…