रणबीर को समय से पहले ही पपाराजियों ने किया बर्थडे विश, एक्टर ने हैरानी से पूछा- किसका है?

Updated on 11-09-2021 08:33 PM
मुंबई । बॉलिवुड अभिनेता रणबीर कपूर के जन्मदिन में अभी कई हफ्ते बाकी हैं लेकिन मुंबई में पपाराजियों ने उन्हें पहले से ही शुभकामनाएं दे दी हैं। दरअसल, हाल ही में रणबीर कपूर को एक डबिंग स्टूडियो के बाहर देखा गया। जैसे ही वह अपनी कार से निकले पपाराजी ने उनसे कहा, हैपी बर्थेडे रणबीर। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि हैपी बर्थडे सुनकर रणबीर चौंक गए।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रणबीर कपूर डबिंग स्टूडियो में जाने के लिए कार से उतरते दिखाई देते हैं। तभी पपाराजी उन्हें घेर लेते हैं। इसी दौरान एक पपाराजी चिल्लाकर कहता है हैपी बर्थेड रणबीर। इस पर रणबीर कपूर चौंकते हुए पूछते हैं-हैपी बर्थडे ? किसका है? इसके बाद वह मुस्कुरा कर वहां से चले जाते है। रणबीर कपूर आने वाली 28 सितंबर को 39 साल के हो जाएंगे। बीते साल उनकी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट ने उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की एक झलक इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। 
वहीं, उनकी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी खुलासा किया था कि रणबीर कपूर ने उनके और मां नीतू कपूर के साथ अपना बर्थडे लंच किया। वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर आखिरी बार साल 2018 में फिल्म 'संजू' में नजर आए थे। अब रणबीर कपूर, 'ब्रह्मास्त्र', 'शमशेरा', 'एनिमल' और लव रंजन की एक अनाम फिल्म में नजर आएंगे। बताते चलें कि वह फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में पहली बार अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.