
अनुपमा के समर यानी पारस कलनावत अब शो का हिस्सा नहीं रहेंगे। यह बात सीरियल देखने वाले ज्यादातर दर्शकों तक पहुंच चुकी है। रिऐलिटी टीवी शो झलक दिखला जा साइन करने के फैसले पर उनका अनुपमा शो से कॉन्ट्रैक्ट टर्मिनेट कर दिया गया। क्योंकि यह शो दूसरे चैनल का है। अब पारस ने इस मामले पर बात की है। उनका कहना है कि वह चैनल के इस फैसले से जरा भी परेशान नहीं हैं। अनुपमा में जहां एक ओर तोषू की मौत की खबर आ रही है, वहीं रिपोर्ट्स हैं कि पारितोष के भाई समर का रोल करने वाले पारस कलनावत के साथ मेकर्स ने कॉन्ट्रैक्ट टर्मिनेट कर दिया है। वह अब शो का हिस्सा नहीं रहेंगे। पारस कलनावत ने हमारे सहयोगी हिंदुस्तान टाइम्स.कॉम से बातचीत में बताया, मुझे नहीं पता था कि अगर मैं किसी दूसरे चैनल के साथ शो करूंगा तो उनको दिक्कत होगी। मैं राजन शाही की इज्जत करता हूं कि उन्होंने मुझे मौका दिया। लेकिन एक साल से ज्यादा वक्त गुजर गया और मुझे शो में कुछ भी करने का मौका नहीं मिला। मैं ऐसी सीन्स में होता हूं जो 18 पेज लंबे होते हैं और मैं बैकग्राउंड में खड़ा रहता हूं, मेरे पास डायलॉग्स भी नहीं होते।