'परछावन' ट्रेलर: शादी, ससुराल और संयुक्त परिवार... झूठ के फरेब में फंसी रिचा दीक्षित, रचा ढोंग या बात कुछ और?
Updated on
06-10-2025 01:19 PM
भोजपुरी फिल्म 'परछावन' का ट्रेलर रिलीज हो गया है और यूट्यूब पर छाया हुआ है। इसे अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। रितेश उपाध्याय और रिचा दीक्षित लीड रोल में हैं। कहानी एक ऐसी लड़की की है, जिसे ऐसा ससुराल चाहिए था, जो संयुक्त हो। देवर-देवरानी, जेठ-जेठानी, सास ससुर। पर शादी करके जब वो ससुराल पहुंचती है तो सच जानकर पैरों तले जमीन खिसक जाती है।
भोजपुरी फिल्म 'परछावन' फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक लड़की को उसकी सहेलियां इसलिए चिढ़ाती हैं, क्योंकि उसके नाते-रिश्तेदार नहीं है। वो लड़की अपने मां-बाप से जिद करती हैं कि उसे रिश्तों से भरपूर ससुराल चाहिए। ऐसे ही ससुराल में उसकी शादी भी होती है। पर बाद में पता चलता है कि एक ही घर में रहने वाले रिश्तों में दरार है। वो उन्हें एक करने की पूरी कोशिश भी करती है, लेकिन आखिरी में कुछ ऐसा होता है, जिससे वो सबकुछ छोड़कर भाग जाती है। क्या वो वाकई में भागती है या फिर कुछ ऐसा कर जाती है कि सारे रिश्ते जुड़ जाते हैं! ये तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।
'परछावन' फिल्म की कास्ट
इस मूवी में रितेश उपाध्याय और रिचा दीक्षित के अलावा श्रद्धा नवल, मनोज टाइगर, विनोद मिश्रा श्वेता वर्मा, संगम राय, स्वीटी सिंह हैं। प्रोड्यूसर अनंत सिंघल हैं। डायरेक्टर राकेश सिन्हा हैं। राइटर सुरेंद्र मिश्रा और विवेक मिश्रा हैं। म्यूजिक साजन मिश्रा ने दिया है। उन्होंने न्रिपजीत सिंह निप्पी के साथ मिलकर लिरिक्स भी लिखे हैं। सिनेमेटोग्राफी विजय मंडल की है। एडिटर गुरजंत सिंह हैं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…