बच्चे की गंभीर बीमारी के इलाज के ‎लिए मां-बाप मांग रहे भीख

Updated on 10-09-2021 07:03 PM

न्यूयार्क  अमेरिका  में रहने वाला एक मासूम बच्चा एक दुर्लभ बीमारी  से लड़ रहा है। इस लड़ाई में उसकी जान को तो खतरा है ही, इसके अलावा ये लड़ाई उसके लिए बहुत महंगी भी पड़ रही है। इस वजह से उसके मां-बाप लोगों से पैसे भी मांग रहे हैं।लिंकन गश नाम का एक 6 साल का बच्चा चल नहीं सकता। वो एक तरह के अपंग रोग से पीड़ित है जिसे ऑस्टियोजेनेसिस इंपर्फेक्टा कहते हैं। इस बीमारी में इसान की हड्डियां इतनी कमजोर  हो जाती हैं कि वो रोज के छोटे-मोटे काम को करने से भी टूट सकती हैं।

इस बीमारी से पीड़ित शख्स की हड्डियों में कोलोजेन नाम का एक प्रोटीन या तो नहीं होता है या इतना कम होता है जिससे हड्डियां बेहद कमजोर हो जाती हैं। इस बीमारी की वजह से बच्चे का अभी तक सर, हाथ और रीढ़ टूट चुकी है, उसपर फ्रैक्चर  चुका है। उसकी हड्डियां इतनी नाजुक हैं कि वो अगर तेजी से छींक भी दे तो उसकी पसलियां  टूट सकती हैं। अमेरिका के बर्क्स में रहने वाले बच्चे लिंकन की मां अमांडा बताती हैं कि बाहर जाने के लिए वो जिस व्हीलचेयर का इस्तेमाल करता है वो अब उसके लिए काफी छोटी होती जा रही है। मगर उनके पास इतने पैसे नहीं हैं कि वो नई तकनीक वाली दूसरी चेयर खरीद सकें। इसलिए वे लोग 3 हजार पाउंड यानी करीब 3 लाख रुपये ऑनलाइन कैंपेन से जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।आपको बता दें कि बच्चे की मां अमांडा खुद भी इसी बीमारी से पीड़ित हैं। मिरर वेबसाइट से बात करते हुए उन्होंने कहा- “जितना मैंने सोचा था, लिंकन को संभालना उससे ज्यादा मुश्किल है। मैं उस दर्द को झेलती हूं, इसलिए मुझे पता है कि वो कितने दर्द को झेल रहा होगा। छींकने के कारण मेरे शरीर की भी हड्डियां टूट चुकी हैं और अब छींकने से उसकी पसलियां टूट जाती हैं।

जिन लोगों के ये बीमारी होती हैं उनके शरीर में ऑपरेशन से मेटल रॉड डाले जाते हैं जिससे वो उनकी हड्डियों को सपोर्ट कर सके। लिंकन के सीने की स्किन के ठीक नीचे एक डिवाइस लगाई गई है जिससे उसका इलाज संभव हो पाता है। इस डिवाइस के कारण बच्चा अपने आप को आयरन मैन समझता है। परिवार ने अभी तक 75 हजार रुपये जमा कर लिए हैं। मालूम होकि दुनिया में कई ऐसे लोग मौजूद हैं जो बेहद विचित्र तरह की बीमारियों से पीड़ित हैं। कई बीमारियों का कोई इलाज ही नहीं होता जबकि कई बीमारियां ऐसी होती हैं जिसके इलाज में काफी पैसे खर्च होते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.