अभिभावक बच्चों को दे रहे टिकटॉक से दूर रहने की सलाह

Updated on 30-10-2021 08:16 PM

न्यूयॉर्क अमेरिका के एक्सपर्ट्स का कहना है कि माता-पिता को वीडियो शेयरिंग ऐप टिकटॉक से जुड़े खतरों पर सावधान हो जाना चाहिए, क्योंकि यह ऐप भी इंस्टाग्राम और फेसबुक की राह पर ही चल रहा है। टिकटॉक मनोरंजन के नाम पर समाज में जहर घोलने का काम कर रहा है।

 ताजा रिपोर्ट के मुताबिक चेहरे बिगाड़कर शेयर करना और देशों के सम्मान हितों को खतरे में डालने वाले टिकटॉक के कंटेंट जहर की तरह समाज में फैल रहे हैं।इसके अलावा इंटरमिटेंट फास्टिंग (खाने में 16 घंटे का गैप) के विज्ञापनों के जरिए किशोर लड़कियों को निशाना भी बनाया जा रहा है। ऐसा ही एक वीडियो 8.8 अरब से ज्यादा बार प्लेटफॉर्म पर देखा गया।रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिका में अब बच्चे इंस्टाग्राम से ज्यादा टिकटॉक को तरजीह दे रहे हैं।4 से 15 साल के अमेरिकी बच्चों ने 2020 में फेसबुक पर रोजाना औसत 17 मिनट बिताए।2019 में यह औसत 19 मिनट था।वहीं इंस्टाग्राम पर औसत स्क्रीन टाइम 40 मिनट रहा।जबकि टिकटॉक पर यही वक्त रोजाना 44 मिनट से करीब दोगुना बढ़कर औसत 87 मिनट पर पहुंच गया। इंस्टिट्यूट ऑफ स्ट्रेटजिक डॉयलॉग (आईएसडी) की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कोरोना वैक्सीन को लेकर गलत सूचना और श्वेत लोगों का रुतबा बढ़ाने वाले कंटेंट की इस ऐप पर भरमार है।

हालांकि, टिकटॉक ने कहा है कि वो इनसे जुड़े वीडियो के साथ चेतावनी जोड़ेगा। लेकिन एक्सपर्ट्स बताते हैं कि इससे बहुत फायदा नहीं होगा।यूजर्स इतने समझदार हैं कि सेंसर किए गए शब्दों को दरकिनार करने के लिए हैशटेग में गलत स्पैलिंग लिख देते हैं।डायवियस लिक’ (स्कूलों में तोड़फोड़) चैलेंज वायरल करने के लिए यही तरीका अपनाया गया।ऐसे में स्कूलों में होने वाले नुकसान को रोका नहीं जा सका।आईएसडी ने टिकटॉक को सटीकता, स्थिरता और पारदर्शिता में पूरी तरह विफल पाया है।लड़कियों में बॉडी इमेज को लेकर नकारात्मक विचारों को फैलाने में यह इंस्टाग्राम को भी पीछे छोड़ रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.