प्राइवेट पार्ट पर चोट लगी तो माता-पिता बने आरोपी:जर्मनी के कब्जे में 2 साल की भारतीय बच्ची, वापस लाने कानूनी लड़ाई लड़ रहा दंपत्ति

Updated on 22-12-2022 06:31 PM

जर्मनी के बर्लिन में एक भारतीय दंपति अपनी ही बेटी अरिहा को पाने के लिए 15 महीनों से कानूनी लड़ाई लड़ रहा है। गुजराती मूल का ये परिवार बर्लिन में रहता है। अरिहा के पिता यहां वर्क वीसा पर आए थे और सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम कर रहे थे। मां धारा शाह के अनुसार पहले उनका जीवन सामान्य था, लेकिन सितंबर 2021 के बाद पूरी तरह पलट गया।

उस समय अरिहा करीब 7 महीने की थी। उसकी दादी जर्मनी आई थीं और गलती से उनके द्वारा अरिहा के प्राइवेट पार्ट पर चोट लग गई। इसके बाद वे अरिहा को अस्पताल ले गए, यहां उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लग गया। बच्ची को फोस्टर केयर में भेज दिया गया। फरवरी 2022 में बिना किसी आरोप के जांच बंद कर दी गई, लेकिन अरिहा को अभी तक माता-पिता के पास वापस नहीं भेजा।

मां का डर बेटी भारतीय रीति रिवाजों से दूर जा रही
बर्लिन चाइल्ड सर्विसेज ने बच्ची पर से माता-पिता का अधिकार खत्म करने का मामला दायर किया है। मामले की सुनवाई शुरू नहीं हुई है। ये मामला 2-3 साल तक चलेगा। मां धारा ने कहा कि अरिहा अपने रीति-रिवाजों से भी दूर हो रही है। हम मीट नहीं खाते थे, लेकिन फोस्टर केयर में उसे ये सब खाना पड़ रहा है। जबकि, हम जैन समुदाय से हैं। अरिहा के माता-पिता उसे लेकर भारत लौटना चाहते हैं, लेकिन उनके पास कोई विकल्प नहीं बचा है। उन्हें डर है कि उनकी बच्ची हमेशा के लिए उनसे दूर न हो जाए। क्योंकि नियम के मुताबिक, निश्चित समय तक बच्चे को फोस्टर केयर में रखने के बाद उसे असली मां-बाप के पास नहीं भेजा जाता।

जर्मनी की विदेश मंत्री ने कहा- मामला कोर्ट में लंबित, फैसले के बाद ही कुछ तय होगा
बच्ची के माता-पिता बीते एक साल से भारत के विदेश मंत्रालय से बात कर रहे हैं। उन्होंने मामले में हस्तक्षेप करने की बात भी कही थी। जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने एक हफ्ते पहले ही कहा था कि वे इस मुद्दे की गंभीरता से वाकिफ हैं। जर्मनी की विदेश मंत्री अन्नालेना बेयरबॉक ने कहा कि बच्चे की भलाई प्राथमिकता है। एजेंसी बच्चे को तभी अपनी हिरासत में लेती है, जब बच्चा अपने घर में सुरक्षित नहीं है। फिलहाल मामला कोर्ट में लंबित है। फैसले के बाद ही इस पर कुछ कहा जा सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.