परेश रावल ने 2 साल पहले भी यही किया था! साइन करने के बाद छोड़ दी थी अक्षय कुमार की ये फिल्म, मांगी थी ज्यादा फीस
Updated on
21-05-2025 01:53 PM
परेश रावल ने हाल ही में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की फिल्म 'हेरा फेरी 3' से बाहर होने की अनाउंसमेंट कर सभी को चौंका दिया। उनके फैसले से सभी शॉक्ड हैं, लेकिन आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है, जब परेश ने अक्षय की कोई फिल्म छोड़ी है।
इससे पहले Paresh Rawal ने अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 से भी किनारा कर लिया था। एक्टर की 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'OMG! ओह माय गॉड' में थे। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। हालांकि, जब 2023 में फिल्म का सीक्वल 'OMG 2' रिलीज हुआ, तो परेश रावल उसमें नहीं थे। उनकी जगह पंकज त्रिपाठी ने ले ली।
परेश ने कहा था- स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई
ये पता चला कि परेश रावल ने स्क्रिप्ट संबंधी समस्याओं के कारण OMG 2 से हाथ खींच लिए थे। एक्टर ने बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में कहा था, 'मुझे स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई, इसलिए मैं इसका हिस्सा नहीं बनना चाहता था। मुझे पहले भाग को भुनाने के लिए सीक्वल बनाना पसंद नहीं है, जैसा कि हमने हेरा फेरी के मामले में किया था।'
फीस बढ़ाने के कारण मेकर्स हट गए थे पीछे!
रिपोर्ट्स बताती हैं कि भले ही परेश ने कहा कि उन्हें OMG 2 की स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई थी, इसलिए उसे छोड़ दिया। लेकिन सूत्र ने बताया, 'परेश जाहिर तौर पर OMG 2 के लिए पहली पसंद थे। मेकर्स ने उनसे बातचीत भी शुरू कर दी थी। लेकिन एक्टर का मानना था कि वो अपनी मार्केट वैल्यू से ज्यादा पैसे के हकदार हैं, क्योंकि पहले पार्ट में वो लीड एक्टर थे और फिल्म की सफलता का बड़ा कारण थे। पर मेकर्स को लगा कि ज्यादा पेमेंट करने से बजट गड़बड़ हो जाएगा।'
'हेरा फेरी 3' में भी ज्यादा पैसे मांगे?
'हेरा फेरी 3' की बात करें तो यहां भी फीस की बात सामने आ रही है। सूत्र बता रहे हैं कि परेश ने कॉन्ट्रैक्ट पर साइन कर दिया था और साइनिंग अमाउंट भी ले लिया था, लेकिन इसके बाद मेकर्स से ज्यादा फीस की डिमांड की। इसी वजह से उन्हें फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…