हर भूमिका में फिट बैठते हैं परेश रावल

Updated on 27-10-2021 07:27 PM

मुंबई बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता परेश रावल ऐसे कलाकार हैं, जो तकरीबन हर भूमिका में फिट बैठते हैं। फिल्महोलीसे बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने वाले परेश ने अपने फिल्मी करियर में हर तरह की भूमिकाएं की हैं।कभी खूंखार खलनायक बनकर दर्शकों को डराया है, तो कभी अपने हास्य विनोद से फैंस को खिलखिलाने पर मजबूर भी कर दिया है।निर्देशक प्रियदर्शन की फिल्महेरा फेरीके बाबूराव गणपतराव आप्टे के किरदार को भला कौन भूल सकता है।

फिल्म में अक्षय कुमार  और सुनील शेट्टी जैसे एक्टर थे, मगर थिएटर से निकलते वक्त दर्शकों ने सबसे अधिक चर्चा की थी परेश रावल की।परेश रावल को कॉमेडी फिल्में  पसंद है।मगर साथ ही उसके गिरते स्तर को लेकर चिंतित भी हैं। परेश रावल ने कहा है कि वल्गर कॉमेडी से वे दूर ही रहते हैं।अपने इंटरव्यू में फिल्मों में कॉमेडी के बदलाव के सवाल पर परेश कहते हैं, ‘निश्चिततौर पर बदला है।इसमें विविधताएं आई हैं।आज के दौर में बेहतरीन कॉमेडी फिल्में भी बन रही हैं।मैंने कभी वल्गर कॉमेडी नहीं की है और ही किसी की शारीरिक विकृतियों के ऊपर मजाक किया है।यह करना बेहद ही घटिया है।मेरे ख्याल से मैंने पहली बार सबसे अच्छी कॉमेडी फिल्म की थीअंदाज अपना-अपना।फिल्महेरा फेरीके बाद परेश रावल ने अधिक कॉमेडी फिल्में ही की हैं। अब तक उन्हें तीन फिल्मों के लिए फिल्म फेयर पुरस्कार मिला है, जिसमें सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का पुरस्कार शामिल है।साल 2000 में फिल्महेरा फेरीऔर 2002 मेंआवारा पागल दीवानाके लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का अवार्ड दिया गया था।

इस साल के शुरुआत में वो फिल्महंगामा-2’ में शिल्पा शेट्टी के साथ दिखाई दिए थे।अब उनकी एक और कॉमेडी फिल्महम दो हमारे दोरिलीज होने जा रही है।इस फिल्म में उनके साथ रत्ना पाठक शाह, कृति सेनन और राजकुमार राव हैं।यह फिल्म 29 अक्टूबर से डिज्नी हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।।।आवारा पागल दीवाना’, ‘हंगामा’, ‘फंटूश’, ‘गरम मसाला’, ‘दीवाने हुए पागल’, ‘मालामाल विकली’, ‘भागमभाग’, ‘वेकलकमऔरअतिथि तुम कम जाओगेजैसी फिल्मों में उन्होंने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.