फिल्म 'ऊंचाई' का हिस्सा बनीं परिणीति चोपड़ा, लंबी है स्टारकास्ट

Updated on 16-10-2021 08:36 PM

मुंबई बॉलिवुड ऐक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपने अभी तक के करियर में अलग-अलग तरह के किरदार निभाने के लिए मशहूर रही हैं। अब परिणीति पहली बार पारिवारिक सुपरहिट फिल्में बनाने के लिए मशहूर फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या के साथ काम करने जा रही हैं। हाल में परिणीति ने घोषणा की है कि सूरज बड़जात्या की अगली फिल्म 'ऊंचाई' में काम करने जा रही हैं। परिणीति ने सूरज के साथ अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, 'सूरज बड़जात्या सर की फिल्म का हिस्सा बनने में काफी रोमांचित और सम्मानित महसूस कर रही हूं।


परिणिती ने लिखा सूरज सर भारत की पारिवारिक फिल्मों के पथ प्रदर्शक हैं और मैं उनके साथ काम करने का और इंतजार नहीं कर सकती, साथ में बेहतरीन कास्ट भी है। मिस्टर बच्चन, हैपी बर्थडे सर। यह खास दिन और खास मौका है। एक बार फिर अनुपम सर, बमन सर और नीना मैम के साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित हूं और खास तौर पर पहली बार डैनी सर और सारिका मैम के साथ।

चलिए शुरू करते हैं यह जादूई सफर।' एक सूत्र ने बताया कि सूरज बड़जात्या ने अनुपम खेर, परिणीति चोपड़ा और बमन ईरानी के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। अमिताभ बच्चन बाद में इस कास्ट को जॉइन करेंगे। अब देखना है कि इस शानदार कास्ट के साथ सूरज बड़जात्या एक बार फिर भारतीय परिवारों में छा पाते हैं या नहीं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो परिणीति चोपड़ा पिछली बार बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की बायॉपिक 'साइना' में नजर आई थीं। 'ऊंचाई' के अलावा परिणीति चोपड़ा एक और फिल्म 'ऐनिमल' में भी काम कर रही हैं जिसमें रणबीर कपूर, बॉबी देओल और अनिल कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.