अमिताभ बच्चन की 'ऊंचाई' में नजर आएंगी परिणीति चोपड़ा

Updated on 06-09-2021 05:05 PM
अमिताभ बच्चन इन दिनों डायरेक्टर सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ऊंचाई' को लेकर चर्चा में रहे हैं। फिल्म में अमिताभ मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। अब इस फिल्म से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'ऊंचाई' में परिणीति चोपड़ा की भी एंट्री हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म में मेकर्स ने अमिताभ के अपोजिट परिणीति को कास्ट कर लिया है। फिल्म में वह एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते नजर आएंगी। अमिताभ-परिणीति के अलावा इस फिल्म में अनुपम खेर, नीना गुप्ता और बोमन ईरानी भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। अनुपम, बोमन और अमिताभ तीन पुराने दोस्तों की भूमिका में दिखाई देंगे। परिणीति और नीना के किरदार के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। इस फिल्म की कहानी सूरज ने खुद लिखी है। फिल्म की शूटिंग नेपाल के खूबसूरत लोकेशंस में होगी। खबरों के मुताबिक, राजश्री प्रोडक्शंस वेंचर 5 अक्टूबर को काठमांडू घाटी में इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली है। काठमांडू और उसके आसपास एक महीने के शेड्यूल की योजना बनाई गई है। इस फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर काम चल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह फिल्म बुढ़ापे में दोस्ती की कहानी के इर्दगिर्द होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
'धुरंधर 2' में मेजर इकबाल के रोल से छाए एक्टर अर्जुन रामपाल ने एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल और दर्दनाक दौर के बारे में बात की है।…
 09 June 2026
'पेद्दी' में जान्हवी कपूर के किरदार को ऑब्जेक्टिफाई किए जाने और उत्तेजक कैमरा एंगल दिखाने पर जहां मेकर्स की खूब आलोचना हो रही है। फिल्म के कई सीन्स में जान्हवी…
 09 June 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में तारक मेहता के बॉस का किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी ने हाल ही में असित कुमार मोदी के साथ अपने रिश्ते के…
 09 June 2026
मशहूर हरियाणवी सिंगर पेप्सी शर्मा का हाल ही निधन हो गया। उनके सीने में तेज दर्द उठा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, पर उन्होंने दम…
 09 June 2026
फेमस फिल्म, टीवी एक्ट्रेस, मॉडल और सिंगर मंजरी फडणीस का एक वीडियो इस वक्त काफी चर्चा में है, जिसमें वो फूट-फूट कर रोती-बिलखती दिख रही हैं। वीडियो ऐसा है जिसे…
 09 June 2026
'बॉर्डर 2' से धमाका करने के बाद सनी देओल अब नई फिल्म 'बंटवारा 1947' के साथ तैयार हैं। इसका मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया है और साथ ही रिलीज…
 08 June 2026
ऑस्कर अवॉर्ड विनर म्यूजिशियन एआर. रहमान ने रविवार को पंजाब में अटारी-वाघा बॉर्डर पर पहली बार लाइव परफॉर्मेंस देकर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों को म्यूजिक के जरिए सलामी…
 08 June 2026
कंगना रनौत जल्द ही फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में नजर आने वाली हैं, ने नर्सों की यूनिफॉर्म को लेकर अपनी राय खुलकर रखी है। उनका मानना है कि आज भी…
 08 June 2026
हरियाणवी रागनी, लोक गीतों और संगीत की दुनिया को बड़ा झटका लगा है। हरियाणवी रागनी मंच का पर्याय बन चुके पेप्‍सी शर्मा अब इस दुनिया में नहीं हैं। महज 38…
Advt.