37 साल की उम्र में एक बार फिर मैदान पर वापसी करेंगे पार्थिव पटेल, 2002 में किया था डेब्यू

Updated on 17-07-2022 09:09 PM

नई दिल्ली पूर्व भारतीय विकेटकीपर पार्थिव पटेल एक बार फिर से क्रिकेट मैदान पर वापसी करने को तैयार हैं। पार्थिव 37 साल की उम्र में लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) में नजर आएंगे। पार्थिव इस लीग के दूसरे सीजन का हिस्सा होंगे, जो सितंबर में खेला जाएगा। पार्थिव इस तरह पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग, इरफान पठान, यूसुफ पठान, हरभजन सिंह, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली, महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन और विश्व कप विजेता इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ऑयन मॉर्गन के साथ जुड़ जाएंगे।


पार्थिव ने साल 2002 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। उन्होंने तब इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेले गए टेस्ट मैच में विकेटकीपिंग संभाली थी। उन्होंने 2003 में वनडे जबकि 2011 में टी20 अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था। पार्थिव के नाम टेस्ट में कुल 934 जबकि वनडे में 736 रन दर्ज हैं। उन्होंने टेस्ट में 6 और वनडे में 4 अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने दिसंबर 2020 में क्रिकेट के हर फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले लिया था।


पार्थिव पटेल के अलावा 3 अन्य पूर्व खिलाड़ी- स्पिनर प्रज्ञान ओझा, ऑलराउंडर रीतिंदर सोढी और तेज गेंदबाज अशोक डिंडा ने भी लीग की प्लेयर्स ड्राफ्ट प्रक्रिया का हिस्सा बनने की पुष्टि कर दी है। टूर्नामेंट का शुरुआती चरण ओमान में खेला गया था जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटरों ने भारत, एशिया और वर्ल्ड इलेवन, तीन टीमों का प्रतिनिधित्व किया एलएलसी के दूसरे सत्र में चार टीमें और 110 पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर खेलेंगे। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन और श्रीलंका के पूर्व कप्तान थिसारा परेरा भी लीग से जुड़ गए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.