पम्प चोरी के मामले को पसान पुलिस ने सुलझाया

Updated on 14-09-2021 10:32 PM
 कोरबा जिले का सबसे दूरस्थ थाना पसान मे इन दिनो पुलिस के बुटो की धमक से अपराधियो मे खौफ का आलम है दरअसल कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व एएसपी कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन मे जिले के समस्त सीएसपी, एसडीओपी को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि उनके थाना, अनुविभाग क्षेत्र मे संचालित अवैध व गैर कानूनी गतिविधियों पर तत्काल रोक लगा कर दोषियो के विरुद्ध विधि सम्मत कार्यवाही सुनिश्चित की जाए. कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक भोजराज पटेल के निर्देशो के अनुरूप एसडीओपी ईश्वर त्रिवेदी से मार्ग दर्शन प्राप्त कर टीआई प्रह्लाद राठौर के नेतृत्व मे विशेष अभियान चलाकर आसामाजिक तत्वो पर कार्यवाही की जा रही है।
     इसी क्रम मे पसान थाना अंतर्गत ग्राम तेलिया मार मे दिनांक 10 सितम्बर की रात चंद्रभान खलखो के घर की बाड़ी से किसी अज्ञात चोर के द्वारा सबमर्सिबल पंप 1.5 hp का चोरी कर लिया गया, चंद्रभान खलखो के द्वारा पंप की चोरी की रिपोर्ट पसान थाने मे दर्ज कराई गई जिसे गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी प्रह्लाद राठौर के नेतृत्व मे टीम बना कर पतासाजी की जिसमे उसी ग्राम के एक युवक के पास से चोरी की गई पंप को बरामद कर आरोपी को अपराध 95/204 धारा 379 भादवि के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड मे जेल भेजा गया इस पूरे घटनाक्रम मे एसआई विजय सिंग, प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र भगत, आरक्षक कौशल प्रसाद, बुद्धसिंग मधुरकर की सराहनीय भूमिका रही।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.