स्पाइसजेट की फ्लाइट में यात्री को पड़ा दिल दौरा, कराची एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Updated on 06-12-2023 01:40 PM
इस्लामाबाद: स्पाइसजेट की एक फ्लाइट को आपात स्थिति आने पर मंगलवार रात को कराची एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। स्पाइसजेट के विमान ने मंगलवार को गुजरात के अहमदाबाद से दुबई के लिए उड़ान भरी थी। विमान के उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद क्रू ने कराची एयरपोर्ट के कर्मचारियों से संपर्क साधा। एयरपोर्ट से इजाजत मिलने के बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग की गई। लैंडिग के बाद डॉक्टरों की टीम ने यात्री का इलाज किया। इसके बाद फ्लाइट ने दुबई के लिए उड़ान भरी।

मंगलवार रात नई दिल्ली में एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि स्पाइसजेट बोइंग 737 विमान की फ्लाइट एसजी -15 (अहमदाबाद-दुबई) को मेडिकल इमरजेंसी की वजह से कराची की ओर मोड़ दिया गया था। जिसकी कराची के जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिग कराई गई। फ्लाइट की मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे यहां आपातकालीन लैंडिंग कराई गई, जिसके बाद एक यात्री को चिकित्सा सहायता दी गई।

यात्री को पड़ा था दिल का दौरा

नागरिक उड्डयन प्राधिकरण की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 27 साल के यात्री धारवाल दरमेश का शुगर लेवल गिर गया था और दिल की धड़कन बढ़ रही थी। उसको दिल का दौरा पड़ने जैसे लक्षण थे। ऐसे में उसको इलाज की जरूरत थी। सहायता की आवश्यकता पड़ी। इमरजैंसी लैंडिग के बाद यात्री को दवाई दी गई। यात्री की तबीयत ठीक हो जाने और विमान में ईंधन भरे जाने के बाद फ्लाइट दुबई के लिए रवाना हो गई।

करीब दो हफ्ते पहले, 4 नवंबर को भी इसी तरह का मामला सामने आया था, जब मेडिकल इमरजेंसी के बाद इंडिगो एयरलांइस की एक फ्लाइट को कराची में लैंड कराना पड़ा था। सऊदी अरब से हैदराबाद आ रही इस फ्लाइट में एक यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। इसके बाद पायलट ने तुरंत ही कराची में फ्लाइट की इमरजेंसी लेंडिग कराई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.