पठान और बंगाली चरमपंथी... शोएब अख्तर ने पार कीं जाहिलियत की हदें!

Updated on 28-03-2023 08:22 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब पैसे कमाने के लिए कुछ करने को तैयार हैं। कभी अपनी टीम की हार पर गाली देने लगते हैं तो कभी गर्व करने लगते हैं। अब अफगानिस्तान की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत को ही ले लीजिए। शोएब अख्तर ने बातों ही बातों में राशिद खान की टीम की तारीफ करते हुए पठानों और बंगालियों को चरमपंथी बता दिया। इस बयान के बाद से सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा हुआ है।
दरअसल, पाकिस्तान पर अफगानिस्तान की जीत पर कहा- मैं बहुत खुश हूं। अगर पठान और बंगाली अपनी ऊर्जा को चैनलाइज करते हैं, तो वे दुनिया में सबसे आगे हो सकते हैं। क्योंकि दोनों में चरमपंथी (extremism) है। अगर उग्रवाद को परिपक्वता के साथ सकारात्मक रूप से दिशा दी जा सके तो वे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बन सकते हैं। मुझे बहुत खुशी है कि हमारे पठान भाई जीत गए हैं।
उन्होंने आगे कहा- अफगानिस्तान एक मजबूत पक्ष है। उनके स्पिनर महान हैं। मोहम्मद नबी ने अच्छी गेंदबाजी की। उनके सभी स्पिनर रहस्य हैं। इन रहस्यमय स्पिनरों के साथ, अफगानिस्तान भारत में होने वाले विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक होने जा रहा है। शोएब अख्तर के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर काफी लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। कुछ ने तो उन्हें जाहिल करार दिया है तो एक यूजर ने कहा कि वह सस्ता नशा करते हैं।

यहां हैरान करने वाली बात यह है कि अफगानिस्तान से हार के बाद जहां पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती हो रही है तो दूसरी ओर, शोएब अख्तर अलग ही मूड में नजर आ रहे हैं। वह अपनी टीम की हार पर भी वर्ग करते दिखे। लोग हैरान हैं कि कोई भी खिलाड़ी अपनी टीम की हार पर गर्व कैसे कर सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.