प्रो-कबड्डी की सबसे सफल टीम रही है पटना पायरेट्स

Updated on 09-12-2021 08:20 PM

नई दिल्ली इस माह  22 दिसंबर से शुरु हो रहे प्रो-कबड्डी लीग में 12 टीमें भाग लेंगी। शुरुआत में इसमें  8 टीमें थीं। इस लीग की शुरुआत साल 2014 में हुई थी। इस लीग के आने से अब कबड्डी खिलाड़ियों को भी अच्छी खासी रकम मिलने लगी है। इससे पहले किसी को उम्मीद नहीं थी कि कबड्डी में भी कबड्डी की राशि मिल सकती है। कोरोना के कारण पिछले साल यह लीग नहीं हुई थी।

इस बार सभी मुकाबले बेंगलुरु में खाली स्टेडियमों में खेले जाएंगे। पटना पायरेट्स अब तक इस लीग में सबसे सफल टीम रही है। इस टीम ने सबसे अधिक 3 बार खिताब जीता है। अन्य कोई टीम 2 बार भी खिताब नहीं जीत पायी है। अब तक कुल 7 सत्र के मुकाबले हुए हैं। इसमें जयपुर पिंक पैंथर्स, यू मुम्बा, बेंगलुरु बुल्स और बंगाल वारियर्स ने एक-एक बार ही खिताब जीता है। इस प्रकार कुल 5 टीमें कम से कम एक बार खिताब जीत चुकी हैं। वहीं इस बार के सत्र में अन्य 7 टीमें पहले खिताब के लिए उतरेंगी।

पटना पायरेट्स की टीम खिताब के अलावा सबसे अधिक जीत हासिल करने  के मामले में भी  नंबर-2 पर है। टीम ने अब तक कुल 134 मुकाबलों में से 70 में जीत हासिल की है जबकि 51 में उसे हार मिली है जबकि 13 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। टीम ने लगभग 52 फीसदी मुकाबले जीते हैं। वहीं यू मुम्बा ने सबसे अधिक 81 मुकाबलों में जीत हासिल की है। अन्य कोई टीम 70 या उससे अधिक जीत हासिल नहीं कर सकी है.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.