पवन सिंह अपने जन्मदिन पर लड़खड़ाते दिखे, पत्नी ने शेयर किया वीडियो, फैंस बोले- ये होश में नहीं हैं
Updated on
05-01-2026 02:09 PM
भोजपुरी एक्टर पवन सिंह बिहार से लखनऊ आ गए हैं और उन्होंने अपने नए घर में गृह प्रवेश के साथ नए साल की शुरुआत की। उन्होंने अपनी मां के साथ गार्ड्स की मौजूदगी में गृह प्रवेश की रस्में निभाईं। दूसरी तरफ, 5 जनवरी को स्टार का बर्थडे भी है और इस मौके पर उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने उनका केक काटते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसे देखकर लोगों को और ज्यादा गुस्सा आ गया।
5 जनवरी को पवन सिंह ने अपने जन्मदिन पर बड़ा सा केके काटा और उनके साथ उनके कुछ दोस्त भी मौजूद थे। साथ में, एक महिला भी थी। ज्योति सिंह ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे, भगवान आपकी सारी विश पूरी करें।' हालांकि, लोगों को ये वीडियो बिल्कुल पसंद नहीं आया और उन्होंने कहा कि पवन सिंह नशे में धुत हैं। उनका वीडियो साफ ये दिखा रहा है। साथ में बगल वाली महिला को लेकर भी सवाल किए गए।
पवन सिंह के बर्थडे पर दिखा ये वीडियो
एक यूजर ने लिखा, 'भईया ने इतना पी लिया है कि बोल नहीं पा रहे हैं।' एक ने कहा, 'इनका संभलना मुश्किल हो गया है इतना पी लिए हैं।' एक ने लिखा, 'आपने भैया की परिस्थिति पर वीडियो डाला है।' एक बोला, 'दारू पीके पुरे नशे में हैं।' कुछ लोगों ने कहा, 'बगल में खड़ी वो लड़की कौन है, करीबी मामला लगता है।'
पवन सिंह ने नए घर में किया प्रवेश
इससे पहले, नए घर में प्रवेश करने से पहले, पवन सिंह ने सोसाइटी के मंदिर में जाकर अपनी मां के साथ पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए घर में प्रवेश किया। समारोह का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए पवन सिंह ने लिखा, 'हमारी भोजपुरी दुनिया और हिंदुस्तान हमेशा खुशहाल रहे। सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। जय माता दी।'
पवन सिंह को मिली धमकी
यह कदम पवन सिंह ने 14 दिसंबर को मिली धमकी के बाद उठाया गया है। उस व्यक्ति ने लॉरेंस बिश्नोई से संबंध होने का दावा किया था और उन्हें एक्टर सलमान खान के साथ स्टेज शेयर न करने की चेतावनी दी थी। इस घटना के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। हालांकि, पवन सिंह पहले अक्सर लखनऊ आते-जाते थे, लेकिन अब वे स्थायी रूप से वहीं बस गए हैं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…