पवनदीप-अरुणिता का रोमांटिक सॉन्ग 'मंजूर दिल' रिलीज

Updated on 27-10-2021 07:27 PM

मुंबई । ‘इंडियन आइडल 12’ में कंटेस्टेंट्स की सिंगिंग के अलावा पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल दोनों की केमिस्ट्री एक बार फिर लोगों के बीच एक गाने के रूप में सामने आई है। पवनदीप और अरुणिता का पहला रोमांटिक गाना ‘मंजूर दिल रिलीज किया जा चुका है, और रिलीज के साथ ही यह गाना सोशल मीडिया पर छा चुका है।इस गाने में पवनदीप और अरुणिता की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है।इस गाने को दर्शकों का भरपूर प्यार भी मिल रहा है।

यूट्यूब पर अब तक इस वीडियो को 28 लाख से ज्यादा बार देखा भी जा चुका है।बता दें, पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल की जोड़ी को लेकर इंडियन आइडल 12 के दौरान बातें हुईं कि दोनों के बीच में कुछ तो चल रहा है।इस खबर को हालांकि दोनों ने पूरी से अफवाह बताया था।दोनों कई इंटरव्यू में ये क्लियर कर चुके हैं कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।लेकिन उनके फैंस ये चाहते हैं कि दोनों की जोड़ी हमेशा-हमेशा के लिए बन जाए।हाल ही में अपने इस गाने को लेकर उन्होंने न्यूज18 हिंदी से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने पर्दें के सामने आकर गाने के साथ एक्टिंग को लेकर अपने विचार रखे।शो के दौरान गाने के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर राज सुरानी ने इस गाने को लेकर कई बातें की।

उन्होंने बताया कि इस गाने की शूटिंग कई जगह पर हुई हैं।दोनों का साथ गाने तो कई बार गए हैं, लेकिन दोनों के लिए एक्टिंग का ये पहला मौका हैं।उन्होंने बताया कि उन्होंने पवन-अरुणिता के साथ 20 गानें साइन किए हैं, जो जल्द एक के बाद एक रिलीज होंगे। बता दे किइंडियन आइडल 12’ की यह जोड़ी काफी सुर्खियों में रही थी। दोनों की दोस्ती को लोगों ने काफी सराहा भी था और यही वजह थी कि पवनदीप को लोगों ने शो का विनर बनाया, जबकि अरुणिता शो की फर्स्ट रनरअप थीं। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.