PCB ने किया कोचिंग स्टाफ का ऐलान : अजहर महमूद न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए होंगे हेड कोच

Updated on 09-04-2024 02:38 PM

अजहर महमूद न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए पाकिस्तान के हेड कोच होंगे। पाकिस्तान टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 अप्रैल से 5 टी-20 मैचों की घरेलू सीरीज खेलनी है। सीरीज के शुरुआती तीन मैच रावलपिंडी और दो मैच लाहौर में होंगे।

पिछले साल अक्टूबर में भारत में हुए वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद से ही हेड कोच का पद खाली है। PCB अब तक स्थायी कोच नियुक्त नहीं कर पाया है और वर्ल्ड कप के बाद से ही PCB विभिन्न सीरीज के लिए कोच की नियुक्ति कर रहा है।

अजहर पाकिस्तान टीम के साथ कर चुके हैं काम
अजहर महमूद पाकिस्तान टीम के साथ 2019 में बतौर बॉलिंग कोच काम कर चुके हैं। वह पाकिस्तान सुपर लीग में कोचिंग करते हैं। वह इंग्लिश एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) से प्रमाणित कोच भी हैं।

अन्य कोचिंग स्टाफ की नियुक्ति
PCB ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए चीफ कोच के अलावा अन्य कोचिंग स्टाफ की भी नियुक्ति की है। पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान राष्ट्रीय चयनकर्ता मुहम्मद यूसुफ को बल्लेबाजी कोच बनाया गया है। वहीं दो टीम मैनेजर भी नियुक्त किए गए हैं। वहाब रियाज को सीनियर टीम मैनेजर और पूर्व स्पिनर मंसूर राणा को टीम मैनेजर नियुक्त किया गया है। पूर्व क्रिकेटर अजमल को स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है।

बाबर को फिर से वनडे और टी-20 का कप्तान बनाया गया
कुछ दिन पहले ही बाबर आजम को एक फिर से वनडे और टी-20 का कप्तान नियुक्त किया गया था। बाबर ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में खराब प्रदर्शन के बाद तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद टेस्ट का कप्तान शान मसूद को और टी-20 फॉर्मेट का कप्तान शाहीन अफरीदी को बनाया गया था।

न्यूजीलैंड के खिलाफ 4-1 से हार का सामना करना पड़ा
शाहीन अफरीदी की कप्तानी में टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में 4-1 से हार का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर, शान मसूद की कप्तानी में पाकिस्तान टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 3-0 से हार झेलनी पड़ी थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.