भारी विरोध के बाद PCB को आया होश, नए वीडियो में इमरान खान को मिला उनका हक

Updated on 17-08-2023 02:04 PM
लाहौर: भारत से एक दिन पहले यानी 14 अगस्त को पाकिस्तान ने अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस मौके पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में पाकिस्तान टीम की जर्नी दिखाई गई थी। टीम के पहले मैच से लेकर अभी तक से सभी बड़े घटनाओं को दिखाया गया था। इसके सभी फोटो भी थी। लेकिन इस वीडियो में टीम के पूर्व कप्तान इमरान खान दिख नहीं रहे थे। इसके लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया।


पीसीबी ने जारी किया नया वीडियो

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अब नया वीडियो जारी कर दिया है। दो दिनों तक लगातार बवाल होने के बाद बोर्ड की नींद खुली है। बुधवार को आधी रात पीसीबी ने नया वीडियो शेयर किया। इसके साथ कैप्शन में लिखा कि पीसीबी ने CWC 2023 के लिए प्रचार अभियान शुरू किया है। एक वीडियो 14 अगस्त 2023 को अपलोड किया गया था। इसकी लंबाई के कारण, वीडियो संक्षिप्त था और कुछ महत्वपूर्ण क्लिप गायब थे। इसे वीडियो को पूरे वर्जन में ठीक कर दिया गया है।


वसीम अकरम ने कहा था डिलीट करो माफी मांगों

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने भी वीडियो में इमरान खान के नहीं होने का विरोध किया था। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि राजनीतिक मतभेद अलग हैं लेकिन इमरान खान विश्व क्रिकेट के प्रतीक हैं और उन्होंने अपने समय में पाकिस्तान को एक मजबूत टीम के रूप में विकसित किया और हमें एक रास्ता दिया। पीसीबी को वीडियो हटा देना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए। वसीम के अलावा पाकिस्तान के आम क्रिकेट फैंस की भी ऐसी ही मांग थी।

1992 में इमरान की कप्तानी में जीता था वर्ल्ड कप

पाकिस्तान ने अभी तक एक ही बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। 1992 में इमरान खान की कप्तानी में ही टीम चैंपियन बनी थी। क्रिकेट से संन्यास के बाद इमरान राजनीति में आ गए। चुनाव जीतने के बाद वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भी बने। लेकिन पिछले साल की शुरुआत में उनकी सरकार गिर गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.