दूसरे टेस्ट के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में लगी है पीसीबी

Updated on 10-03-2022 07:49 PM

कराची ऑस्ट्रेलियाई के साथ यहां होने वाले दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच को देखते हुए पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियां यहां जांच में लगी हैं। इसका मकसद किसी भी प्रकार के अप्रिय घटना को टालना है। इससे पहले जब ऑस्ट्रेलियाई टीम रावलपिंडी में पहला टेस्ट खेल रही थी तब पेशावर में धमाके हुए थे।  उसके बाद से ही ऑस्ट्रेलियाई दल से सुरक्षा को लेकर चिन्ताएं व्यक्त की थीं। इसी को देखते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अब कोई गलती नहीं करना चाह रहा है।

 सिंध रेंजर्स के साथ पुलिस ने नेशनल स्टेडियम के आसपास के क्षेत्रों सहित कराची में जबरदस्त तलाशी अभियान चलाया है। जिससे की किसी प्रकार का कोई जोखिम रहे। ऑस्ट्रलियाई टीम के एक क्रिकेटर एश्टन एगर की पत्नी को यहां पहुंचने के बाद धमकी भी मिली थी जिसके कारण पीसीबी पूरी सतर्कता बरत रही है। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम साल 1998 के बाद पहली बार पाक दौरे पर पहुंची है। इससे पहले साल 2009 में श्रीलंकाई टीम पर हुए हमले के बाद से ही कोई भी टीम सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान दौरे पर नहीं गयी है। इस कारण पाक को सभी मैच तटस्थ स्थल यूएई में खेलने पड़े हैं। पिछले कुछ वर्षों में हालात बदले हैं। अब एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट धीरे-धीरे पाकिस्तान में लौट रहा है।

इस साल के अंत में न्यूजीलैंड ओर इंग्लैंड पाक दौर पर पहुंचने वाली हैं। यह टीम पिछले साल दौरे पर जाने वालीं थी पर अंत समय पर इन्होंने अपने दौरे रद्द कर दिये थे। तब न्यूजीलैंड टीम को ईमेल के जरिये धमकी मिली थी। इस कारण टीम पाक पहुंचने के बाद भी मैच शुरु होने से पहले वापस लौट गयी थी। इस ऑस्ट्रेलियाई दल के साथ भी हुई जब एश्टन एगर की पत्नी को इंस्टाग्राम पर उनके पति को जान से मारने की धमकी मिली जिसे बाद में वास्तविक खतरा नहीं होने या संबंधित अधिकारियों द्वारा जोखिम पैदा करने वाली किसी भी चीज के रूप में खारिज कर दिया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.