कोरोना के कारण पेनिस की लंबाई हो गई कम

Updated on 18-01-2022 08:31 PM

वॉशिंगटन  कोरोना संक्रमण के कारण युवक के पेनिस (लिंग) की लंबाई 1.5 इंच कम हो गई है। कोरोना से उसके वस्कुलर सिस्टम को नुकसान पहुंचा है। यह दावाकिया है अमेरिका में एक शख्स ने। एक्सपर्टस की माने तो वस्कुलर सिस्टम में नसें और धमनियां आती हैं, जो पूरे शरीर में खून को प्रवाहित करने का काम करती हैं।

 कोरोना से संक्रमित होने से पहले उस व्यक्ति ने अपने पेनिस को आकार में औसत से ऊपर का बताया था। सेक्स पॉडकॉस्ट 'हाउ टू डू ईट. सेक्स एडवाइज विथ स्टोया एंड रिक' में उस व्यक्ति ने कहा कि जुलाई 2021 में कोरोना वायरस से संक्रमित होने और अस्पताल में भर्ती होने के बाद उसका लिंग डेढ़ इंच छोटा हो गया। उसने दावा किया कि पेनिस के छोटा होने के कारण उसका आत्मविश्वास और सेक्स क्षमताओं पर गहरा प्रभाव पड़ा है। इस व्यक्ति की उम्र 30 साल के आसपास बताई जा रही है।उस व्यक्ति ने कहा कि उसने पिछले साल जुलाई में मैंने कोरोना वायरस को मात दी।

जब अस्पताल से डिस्चार्ज हुआ तो मैं इरेक्टाइल डिसफंक्शन (नपुंसकता) का शिकार हो गया। मैंने कई महीने तक इस बीमारी से छुटकारे के लिए इलाज भी करवाया, लेकिन सफल नहीं हो सका। मैंने देखा कि इस बीमारी के कारण मेरे पेनिस का आकार काफी छोटा हो गया। उसने दावा किया डॉक्टरों ने बताया है कि पेनिस के आकार में कमी स्थायी रूप से बनी रह सकती है। इसका कारण पेनिस की नसों में खून का कम पहुंचना है। लंदन के यूनिवर्सिटी कॉलेज के अध्ययन में कोरोना और लिंग की लंबाई घटने में संबंध होने का दावा किया गया था।

इस शोध में कोरोना से लंबे समय तक प्रभावित रहे 3400 लोगों को शामिल किया गया था। इसमें से 200 लोगों में लिंग के पहले की अपेक्षा छोटा होने का दुर्लभ मामला पाया गया था। न्यूयॉर्क के अल्बानी मेडिकल कॉलेज में मेंस हेल्थ के डायरेक्टर और यूरोलॉजिस्ट डॉ चार्ल्स वेलिवर ने कहा कि कोविड संक्रमण वास्तव में नपुंसकता का कारण बन सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ मामलों में पेनिस का सिकुड़ने जैसे लक्षण भी देखने को मिल सकते हैं। इससे भी आगे चलकर नपुंसकता बढ़ सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.