दक्षिण कोरिया में शादी में पैसे देकर मेहमान बुला रहे हैं लोग

Updated on 25-10-2021 09:24 PM

सियोल   दक्षिण कोरिया के लोगों के लिए शादी की पार्टी  में ज्यादा से ज्यादा लोगों का शामिल होना, उनकी समाज में लोकप्रियता का सबूत माना जाता है। यहां परिवार और दोस्तों का बड़ा दायरा दिखाने के लिए लोग मेहमानों को हायर करने से भी पीछे नहीं हटते। आपको जानकर हैरानी होगी कि इसके लिए बाकायदा एजेंसीज़ भी चलाई जाती हैं।

दक्षिण कोरिया में एजेंसीज़ बाकायदा वेडिंग गेस्ट्स का बिजनेस चला रही हैं। इस बिज़नेस के तहत मार्केट में कई ऐसी एजेंसीज़ मौजूद हैं, जो शादी के लिए किराये पर मेहमान उपलब्ध कराती हैं। ये मेहमान काफी ट्रेंड होते हैं और शादी में बिल्कुल ऐसी एक्टिंग करते हैं, जैसे वो परिवार के करीबी रिश्तेदार हों। हागियेक फेंडस जैसी कई एजेंसीज़ फेक गेस्ट उपलब्ध कराने में परफेक्ट हैं, जो शादी में खाली सीटों को भर देते हैं। कोरोना को लेकर पाबंदियों के बीच ये एजेंसियां मुश्किल में गई थीं, लेकिन अब एक बार फिर उनका बिजनेस चल निकला है क्योंकि बड़ी शादियों का सीज़न लौट आया है। पहले दक्षिण कोरिया में 99 लोगों से ज्यादा गेस्ट समारोह में शामिल नहीं हो सकते थे, लेकिन अब ये संख्या 250 कर दी गई है। एजेंसी चलाने वाले बताते हैं कि उन्हें पाबंदियां खत्म होने के बाद दोगुनी कॉल्स रही हैं। पहले लोग अगर 5-10 किराये के मेहमान चाहते थे, अब उन्हें 20-25 मेहमान चाहिए होते हैं। मेहमानों के लिए अब पूरी तरह के वैक्सीनेटेड होना ज़रूरी हो गया है, क्योंकि सरकारी नियमों के मुताबिक सोशल गेदरिंग में सिर्फ 49 लोग बिना वैक्सीन के शामिल हो सकते हैं। एक मेहमान किराये पर शादी में जाने के लिए $20 यानि भारतीय मुद्रा में करीब 1500 रुपये लेता है।

ऐसा करने वाले लोगों का कहना है कि ये काफी मज़ेदार होता है।मालूम होकि हमारे देश में शादी ज़िंदगी का एक बड़ा उत्सव होता है। शादी में ढेर सारे मेहमान भी बुलाए जाते हैं, ऐसे में गेस्ट लिस्ट में किसे शामिल करें और किसे नहीं, ये बड़ी दुविधा की स्थिति होती है। हालांकि एक देश ऐसा भी है, जहां शादी में मेहमान पैसे देकर बुलाने पड़ते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि मेहमान जितने ज्यादा होंगे, उनका सोशल सर्कल उतना ही बड़ा दिखाई देगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.