कोविडकाल में लोगों ने लजीज मेपल सिरप की खूब उठाया लुत्फ, अब दुनिया में हो गई कमी

Updated on 28-11-2021 10:00 PM

ओटवा   कोविडकाल में लोगों ने लजीज मेपल सिरप की खूब उठाया लुत्फ लिहाजा पैनकेक्स और वॉफल्स के साथ खाई जाने वाली स्वादिष्ट मेपल सिरप की दुनियाभर में कमी होने की खबर है। इसके चलते मेपल सिरप के ओपीईसी कहे जाने वाले कनाडा के समूह ने अपने रिजर्व में से 5 करोड़ पाउंड सिरप जारी करने की घोषणा की है। जानकारों का मानना है कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान घर में ज्यादा पकाने और उत्पादन कम होने के चलते यह कमी आई है। फॉक्स बिजनेस के अनुसार, कनाडा की मेपल सिरप उत्पादकों के समूह क्यूबेक मेपल सिरप प्रोड्यूसर्स का कहना है कि महामारी के दौरान ज्यादा लोग घर पर ही खाना बना रहे हैं, जिसके चलते मांग में भी काफी इजाफा हुआ है। साथ ही छोटे बसंत के मौसम में गर्म तापमान के चलते साल दर साल उत्पादन में 24 फीसदी गिरावट भी कमी का बड़ा कारण बनी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्यूबेक मेपल सिरप प्रोड्यूसर्स समूह में 11 हजार मेपल सिरप उत्पादक शामिल हैं। ये दुनियाभर की 70 फीसदी सिरप आपूर्ति को नियंत्रित करते हैं। वहीं, इस बाजार में इनकी मजबूत पकड़ होने के चलते समूह की तुलनाऑर्गेनाइजेशन ऑफ पेट्रोलियम कंट्रीजसे की जाती है। सिरप की कमी के दौरान में समूह अगले मौसम में और भी ज्यादा उत्पादन की अनुमति देने की योजना बना रहा है, ताकि इस वर्ष की कमी को पूरा किया जा सके। रिपोर्ट में एनपीआर के हवाले से लिखा गया है कि समूह पुराने उत्पादन स्तर पर जाने और रिजर्व को दोबारा तैयार करने के लिए 70 लाख ज्यादा पेड़ों का इस्तेमाल करेगा। क्यूबेक मेपल सिरप प्रोड्यूसर्स की संचार निदेशक हैलीन नोर्मेंडीन का कहना है, ‘रिजर्व इसीलिए तो होते हैं, ताकि कभी भी मेपल सिरन छूटे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.