रेणुकास्वामी जैसे लोग समाज के लिए खतरा, उसे नेशनल हीरो बनाया जा रहा... कोर्ट में दर्शन के वकील की दलील
Updated on
27-11-2024 05:23 PM
रेणुकास्वामी की हत्या मामले के मुख्य आरोपी कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा के वकील ने कर्नाटक हाई कोर्ट से कहा है कि पीड़ित जैसे लोग 'समाज के लिए खतरा' हैं, जो महिलाओं को गंदे और अश्लील मैसेज भेजा करते हैं। मंगलवार को दर्शन की जमानत याचिका पर सुनवाई हो रही थी। इस दौरान एक्टर की ओर से पेश वरिष्ठ वकील सीवी नागेश ने कहा कि रेणुकास्वामी जैसे लोगों को इस केस में हीरो की तरह दिखाया जा रहा है, जो कि गलत है।
जेल में बंद एक्टर दर्शन पर आरोप है कि उनके कहने पर ही रेणुकास्वामी की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने अपनी चार्जशीट में सनसनीखेज दावे किए हैं। बताया है कि उन्हें 200 से अधिक ऐसे सबूत मिले हैं, जिनसे साबित होता है कि दर्शन हत्या के वक्त वहीं मौजूद थे। इतना ही नहीं, एक्टर ने खुद भी रेणुकास्वामी की बेरहमी से पिटाई की थी।
वकील ने कहा- हम महिलाओं को देवी मानते हैं
दर्शन की ओर से दलील देते हुए वकील सीवी नागेश ने जस्टिस विश्वजीत शेट्टी की सिंगल बेंच के सामने रेणुकास्वामी द्वारा भेजे गए कई मैसेज भी दिखाए। इनमें टेक्स्ट मैसेज और अश्लील तस्वीरें भी थीं। इसके बाद नागेश ने कहा, 'न्यायालय भी इस बात पर विवाद नहीं कर सकता कि रेणुकास्वामी का आचरण घृणित था। खास तौर पर यह देखते हुए कि भारत में हम महिलाओं को देवी के समान मानते हैं।
'रेणुकास्वामी को नेशनल हीरो की तरह बताया जा रहा'
वकील नागेश ने कहा, 'रेणुकास्वामी एक ऐसा व्यक्ति था, जिसके मन में महिलाओं के लिए कोई सम्मान नहीं था। वह एक अराजक इंसान था, वह समाज के लिए खतरा था और अब उसे नेशनल हीरो की तरह बताया जा रहा है, उसका महिमामंडन किया जा रहा है। जबकि समाज में मेरी (दर्शन) इमेज को विलेन की तरह खराब किया जा रहा है।'
वकील का दावा- पुलिस से जांच में कई जगह हुई है चूक
दलील देते हुए हालांकि, वरिष्ठ वकील ने यह भी कहा कि वह यह दावा नहीं कर रहे हैं कि रेणुकास्वामी के चरित्र के कारण किसी को भी 'उसे मारने का लाइसेंस' मिल जाता है। सीवी नागेश ने दावा किया कि रेणुकास्वामी की मौत की जांच करते समय पुलिस से कई जगहों पर चूक हुई है। मृतक के शव को भी बरामदगी के तीन दिन बाद तक पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया था।
'रेणुकास्वामी खुद आया था बेंगलुरु'
आगे उन्होंने इन आरोपों का खंडन किया कि दर्शन के कहने पर रेणुकास्वामी का अपहरण किया गया था। उन्होंने अदालत को बताया कि मृतक अपनी मर्जी से चित्रदुर्ग में अपने होमटाउन से बेंगलुरु आया था।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…